{"_id":"613ca002e013dd37f75f5760","slug":"fashion-tips-from-shriya-saran-traditional-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shriya Saran Photos: एक्ट्रेस श्रिया सरन का ये ट्रेडिशनल लुक करें फाॅलो, आप भी दिखेंगे इतने सुंदर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shriya Saran Photos: एक्ट्रेस श्रिया सरन का ये ट्रेडिशनल लुक करें फाॅलो, आप भी दिखेंगे इतने सुंदर
अजय देवगन के साथ दृश्यम में नजर आ चुकीं श्रिया सरन बड़े पर्दे पर जितनी खूबसूरत दिखती हैं, रियल लाइफ में भी उतनी ही सुंदर हैं। श्रिया सरन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और समय समय पर अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं। वैसे तो श्रिया सरन का लुक काफी ग्लैमरस है और उनकी बोल्ड तस्वीरें आपको देखने को मिल ही जाती है लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक भी कुछ कम नहीं है। श्रिया परम्परागत साड़ी और सलवार सूट में निखर के सामने आती हैं। हाल ही में उनका एक लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने सुर्ख लाल रंग का शरारा पहन रखा है। बनारसी साड़ी, स्टाइलिश लहंगे और सलवार सूट को भी श्रिया बखूबी कैरी करती हैं और साथ ही अपने भारतीय नारी वाले लुक से फैंस को मग्नमुग्ध कर देती हैं। अगर आप ट्रेडीशनल पहने के शौकीन हैं, लेकिन स्टाइलिश और ग्लैमरस भी दिखना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस श्रिया सरन को फॉलो करें और जानें कि परंपरागत परिधानों में भी स्टाइलिश कैसे दिखा जाता है।
2 of 5
ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : Instagram/shriya_saran1109
श्रिया एक इवेंट में लाल रंग का शरारा पहन कर पहुंची थी। श्रिया ने जो शरारा कैरी किया हुआ है, उसमें लाल धागे से फूलों की कढ़ाई की गई है। सूट में कट वर्क डिटेलिंग दिख रही है। कुर्ते के मैचिंग का ही शरारा और दुपट्टा पहना हुआ है। लुक को कॉम्प्लिमेंट करते हुए श्रिया ने गोल्डन और ग्रीन बड़े इयररिंग कैरी किये है। एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ में गोल्डन कंडा पहन रखा है।
3 of 5
ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : Instagram/shriya_saran1109
अगर आप लहंगा पहनना चाहते हैं तो एक बार श्रिया सरन के इस लुक पर नजर डालिए। श्रिया ने नीले रंग का काॅटन का लहंगा चोली कैरी किया है। लहंगे के साथ स्लीवलेस यू नेकलाइन की चोली और मैचिंग दुपट्टा है। उन्होने स्मोकि आई मेकअप किया है। पिंक लिपस्टिक और वेवी हेयर स्टाइल के साथ ब्लू बिंदी कैरी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : Instagram/shriya_saran1109
श्रिया का ये लुक ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न टच भी दे रहा है। उन्होंने पर्पल कलर का स्लिट आउटफिट पहना हुआ हैं। पर्पल स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप श्रिया सरन के ऊपर काफी जंच रहा है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ हैं। श्रिया ने लाइट ब्राउन लिपस्टिक कैरी कर रखी है।
विज्ञापन
5 of 5
Shriya Saran
- फोटो : Instagram/shriya_saran1109
श्रिया की ये ड्रेस काफी सुंदर लग रही है। श्रिया सरन ने हरे रंग का जंपसूट पहन रखा है जो लाँग कुर्ते जैसा लुक दे रहा है। इसके साथ श्रिया ने हरे कलर की ही कढ़ाई वाली शार्ट जैकेट कैरी कर रखी है। किसी भी फंक्शन में इस तरह की ड्रेस लड़कियां आसानी से कैरी कर सकती हैं और इसमें उनका ट्रैडी और ट्रेडिशनल लुक खिल कर सामने आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।