फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: चेहरे की रंगत के हिसाब से चुनें सही लिप कलर, ये बातें आएंगी काम

Mon, 19 Dec 2022 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: How To Find the Right Lipstick Shade for Your Skin Tone Know Steps
lipstick - फोटो : istock

अगर आप सही लिपस्टिक का चुनाव करना चाहती हैं तो जरूरी है कि अपनी स्किन टोन का ख्याल रखें। तभी परफेक्ट शेड की लिपस्टिक मिलेगी, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगी। कई बार महिलाएं गलत लिप शेड का चुनाव कर लेती हैं। जिसकी वजह से पूरे चेहरे का लुक बिगड़ जाता है। अगर आपको सही लिप शेड को चुनने में दिक्कत आ रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। जिससे की सही लिपस्टिक खरीद सकें। 

ध्यान रहे कि हमेशा स्किन टोन से मैच करती लिपस्टिक ही खरीदना चाहिए। जैसे कि वार्म स्किन टोन पर वार्म कलर के शेड और न्यूट्रल स्किन टोन पर न्यूट्रल कलर के शेड ही फबते हैं। भले ही टैनिंग की वजह से आपका स्किन कलर थोड़ा बदल गया हो लेकिन अंडरटोन से मैच करती लिपस्टिक चेहरे को खूबसूरत बनाएगी। तो चलिए जानें किस तरह से अपने चेहरे के लिए सही लिप शेड का चुनाव करें।

Fashion Tips: How To Find the Right Lipstick Shade for Your Skin Tone Know Steps
lipstick - फोटो : istock
फेयर स्किन विद कूल अंडरटोन

सफेद त्वचा भी कई अंडरटोन के साथ होती है। अगर अंडरटोन ब्लू या पर्पल है तो इस तरह के चेहरे पर मॉव कलर की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही न्यूट्रल शेड में पिंक शेड की अच्छे लगते हैं। अगर इस त्वचा वाली महिलाएं डार्क कलर के लिप शेड लगाना चाहती हैं तो क्रिमसन रेड और बेरी टोन लिपस्टिक परफेक्ट लुक देगी।

Fashion Tips: How To Find the Right Lipstick Shade for Your Skin Tone Know Steps
lipstick - फोटो : instagram
फेयर स्किन वार्म अंडरटोन के साथ 

कुछ महिलाओं की स्किन वार्म यानी पीले अंडरटोन के साथ होती है। इस तरह की त्वचा पर पिंक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही स्टेटमेंट लिप कलर के लिए ऑरेंज रेड और रेड ब्राउन कलर खूबसूरत लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: How To Find the Right Lipstick Shade for Your Skin Tone Know Steps
lipstick - फोटो : instagram
न्यूट्रल अंडरटोन

अगर आपकी स्किन न्यूट्रल अंडरटोन या फिर ऑलिव कलर की है तो इस तरह की स्किन पर ब्राइट कलर जैसे कोरल, लाल या हॉट पिंक अच्छे लगते हैं। वहीं डार्क कलर के लिप शेड में डीप प्लम और डार्क बेरी कलर की लिपस्टिक जंचती है।

विज्ञापन
Fashion Tips: How To Find the Right Lipstick Shade for Your Skin Tone Know Steps
lipstick - फोटो : istock
मीडियम स्किन टोन

अगर स्किन का कलर मीडियम है तो बहुत लाइट या फिर हल्की कलर की लिपस्टिक लगाने से बचें। ऐसी लिपस्टिक बहुत ही जल्दी आपकी त्वचा की रंगत को फीका बना देगी। इस तरह की स्किन पर पर्पल रेड, वाइन, रोज पिंक जैसे कलर अच्छे लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed