फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiffon Saree Care: कैसे करें नाजुक और खूबसूरत शिफॉन साड़ियों की देखभाल

Wed, 22 Feb 2023 05:24 PM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chiffon Saree Care: How to care delicate and beautiful chiffon saree
शिफाॅन साड़ी की देखभाल - फोटो : instagram/jahnvikapoor

पहनावा एक ऐसी चीज है जो आपके पूरे व्यक्तित्व को बाहरी तौर पर प्रस्तुत करने का काम करता है। यही कारण है कि हर अवसर और स्थिति तथा भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से दुनियाभर में कई तरह के परिधान पहने जाते हैं। आजकल भारतीय परिधानों खासकर साड़ी को लेकर दुनियाभर में क्रेज है और यह परिधान ग्लोबल उपस्थिति दर्ज करवा चुका है। केवल सेलिब्रिटीज ही नहीं, आम महिलाएं और युवतियां भी साड़ी को लेकर कई प्रयोग कर रही हैं।हालांकि साड़ी के जितने प्रकार हैं, लगभग उतने ही भारत भर में इसको पहनने के तरीके भी हैं। ऐसे में साड़ी और भी खूबसूरत परिधान के रूप में उभरता है। शिफॉन साड़ी का वह मटेरियल है जो खासकर बारिश और उमस भरे मौसम में सबसे अधिक पहनने में आता है और बहुत खूबसूरत भी लगता है। यह मटेरियल लाइट, एलिगेंट और रिच लुक देता है। जानिए कैसे आप कर सकती हैं आसानी से इसकी देखभाल। 

Chiffon Saree Care: How to care delicate and beautiful chiffon saree
साड़ी में हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan

इन बातों का रखें ध्यान:
 
* शिफॉन एक बहुत ही नाजुक मटेरियल होता है। इसको ज्यादातर सिल्क, नायलॉन या रेयॉन से बनाया जाता है। इसलिए इसको घर पर वॉश करते समय हमेशा अतिरिक्त सावधानी रखने का प्रयास करना चाहिए। साड़ी धोने से पहले उसको बराबर दो  हिस्सों में घड़ी कर लें। गहरे टब में वूलन या सॉफ्ट फैब्रिक के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला लिक्विड मिलाकर, पूरी साड़ी को इसमें डुबो दें। अब हल्के हाथ से साड़ी को 5-6 बार क्लॉक वाइज घुमाएं, फिर ऐसा ही एन्टीक्लॉक वाइज करें। इस बीच घड़ी की हुई परतों को अदल बदल भी लें। करीब 15-20 मिनिट्स साड़ी को साबुन के पानी मे रखें। अब साड़ी को बाहर निकालकर साफ पानी से तब तक रिंज करें जब तक साबुन के बुलबुले पूरी तरह इससे चले न जाएं। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए एक बड़े टॉवल के बीच इसे रखकर, दोनों तरफ से कवर कर लें। हल्के हाथों से प्रेस करें और बिना झटके, निचोड़े, टॉवल हटाकर इसे इसी स्थिति में डोरी पर या हैंगर में सुखा दें। 

* यदि आप वॉशिंग मशीन में साड़ी धो रही हैं तो इसके साथ कोई और कपड़ा न धोएं। साड़ी को खुला ही मशीन में डाल देने की बजाय घड़ी करके कपड़े रखने वाले पैकेट में रखकर मशीन में डालें और जेंटल क्लीनर से काम लें। शिफॉन को हमेशा  ठंडे पानी मे धोएं। धुलने के बाद साबुन और पानी निकालने के लिए फिर से इसे घड़ी किये हुए ही टब में डालकर निकालें और बड़े टॉवल के बीच रखकर पानी सूखा लें फिर सूखने डालें। 

Chiffon Saree Care: How to care delicate and beautiful chiffon saree
कटरीना साड़ी लुक - फोटो : instagram/katrinakaif

हैवी बॉर्डर हो या वर्क एहतियात से करें प्रेस 

* चाहे लाइट कलर हो या डार्क साड़ी हमेशा छांव में ही सुखाएं। शिफॉन की खासियत है कि बारिश में भी इसे सूखने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 
* अगर साड़ी वर्क वाली या हैवी लेस वाली है तो ड्राइक्लीन का विकल्प सबसे अच्छा रहेगा। 
* प्रेस करने से पहले शिफॉन को हमेशा बोर्ड पर बिछाकर हाथों से सलवटें बिछा लें। इसके बाद एक पतले टॉवल या कॉटन के कपड़े को साड़ी पर बिछाएं और सिल्क या फ्रेजाइल वाले ऑप्शन को चुनकर प्रेस करें। प्रेस हमेशा हल्के हाथों से करें और एक ही जगह पर देर तक प्रेस रखने से बचें। 
* शिफॉन को अलमारी में या कहीं भी लम्बे समय तक एक ही स्थिति में टांगे न रखें। अगर थोड़े समय तक रखना हो तो हमेशा कुशन वाले होल्डर का उपयोग करें और बीच बीच मे घड़ी को पलटती रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiffon Saree Care: How to care delicate and beautiful chiffon saree
शिफाॅन साड़ी - फोटो : instagram

नुकीली एक्सेसरीज से बचाएं 

* शिफॉन वैसे ही शरीर के हिसाब से ढलने वाले कपड़ों में से है। इसलिए पहनते समय इसे टाइट न  लपेटें।
 
* पल्लू या प्लीट्स बनाने के लिए सेफ्टीपिन का इस्तेमाल भी करने से बचें। कई बार एक धागा भी खिंच जाने से पूरी साड़ी खराब होने का डर रहता है।
 
* असुविधा से बचने के लिए आप चाहें तो शिफॉन मटेरियल में जैसी चाहें वैसी रेडी टू वियर अर्थात सिलाई साड़ी ले सकती हैं या तैयार करवा सकती हैं। इससे आपको पल्लू या प्लीट्स को पिन से अटैच करने का झंझट नहीं रहेगा।
 
* शिफॉन साड़ी के साथ आमतौर पर कम से कम ज्वेलरी कैरी की जाती है क्योंकि इसका लुक बहुत डेलिकेट सा होता है। हल्के मैटल में सिल्वर या पर्ल या फ्यूजन ज्वेलरी ली जा सकती है। ये साड़ी को कॉम्प्लिमेंट करती हैं।
 
* शिफॉन के साथ हमेशा वे एक्सेसरीज या ज्वेलरी कैरी करें जिनमें कोई नुकीला किनारा न हो। अक्सर शिफॉन साड़ियों के फटने के पीछे एक यह वजह होती है।

विज्ञापन
Chiffon Saree Care: How to care delicate and beautiful chiffon saree
शिफाॅन की साड़ी लुक - फोटो : instagram

ये कॉम्बिनेशन लगेंगे हमेशा सुंदर
 
शिफॉन ऐसा मटेरियल है जो हर तरह के बॉडी टाइप को सूट करता है, इसके बावजूद इसके कुछ सदाबहार कॉम्बिनेशंस हैं जो हमेशा खूबसूरत लगते हैं। जैसे-
 
* प्रिंटेड शिफॉन के साथ प्लेन पूरी बाहों का ब्लाउज़ या शर्ट। इसे आप पिकनिक से लेकर ऑफिस तक कहीं भी पहनकर जा सकती हैं।
 
* प्लेन शिफॉन के साथ ब्रोकेड, जरी या नेट का ब्लाउज़ या टॉप। आजकल क्रॉप टॉप और ऑफ़ शोल्डर टॉप भी साड़ियों के साथ कैरी किये जाते हैं और वे बहुत खूबसूरत लुक देते हैं।
 
* शिफॉन साड़ी के साथ सैटिन पेटीकोट। इससे साड़ी का लुक और भी खुलकर आता है खासतौर पर अगर साड़ी प्लेन है तो।
 
* कोलकाता जरी, लेस और कुंदन जैसे काम के साथ बांधनी, शिबोरो आदि प्रिंट्स को भी शिफॉन के साथ बहुत बनाया जाता है और ये साड़ियां काफी हैवी और रिच लुक देती हैं। इन्हें शादी, पार्टी आदि में पहनने के लिए विशेषकर पसंद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed