भले ही आपके पास बहुत सारे फैशनेबल कपड़े हो, लेकिन रोज सुबह आपको यह समझ नहीं आता कि आज क्या पहना जाएं। ये परेशानी अमूमन हर लड़की के साथ है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आपकी रोज-रोज कपड़े चुनने की परेशानी दूर तो नहीं पर हां थोड़ी कम हो जाएगी। इसके लिए आपको बस थोड़ी सी स्मार्टनेस दिखानी है और अपने वॉर्डरोब में कुछ खास कपड़ों को शामिल करना है। ये कुछ ऐसे कपड़े हैं जो हर लड़की के वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।
हर लड़की की अलमारी में होनी चाहिए ये 5 चीजें, वरना फैशन में रह जाएंगी सबसे पीछे
डार्क ब्लू और ब्लैक जींस
हर लड़की की वार्डरोब में एक डार्क ब्लू जींस होना तो कंपलसरी है, क्योंकि ये कभी फैशन से आउट नहीं होती। जब भी आपको कुछ समझ न आए तो किसी टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ टीमअप करके इसे पहन सकती हैं। आपको बता दें इन दिनों बूट कट जींस एक बार फिर से ट्रेंड में है। इस साल नैरो फिट जींस को अवॉइड करें।
ब्लैक लेगिंग
अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स को जरूर जगह दें, क्योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं। गर्मी के मौसम में हमें कुछ न कुछ आरामदायक की तलाश होती है और इसके लिए लेगिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं। अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें।
व्हाइट शर्ट
एक ही लुक से अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, जिस वजह से वह उन कपड़ों को इग्नोर करने लगते हैं। तो चेंज के लिए अपने वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट को जरूर शामिल करें। इसे आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं। व्हाइट शर्ट को आप पैंट, जींस, पलाजो और स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।
डेनिम जैकेट
हर सर्दी जैकेट के ट्रेंड बदलते हैं, लेकिन डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए। आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है।
