Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Fashion Try Pearl Outfit If Your Get Bored With Simple Saree Designs News In Hindi
{"_id":"64216ca5b68dc3509a05cf5b","slug":"fashion-try-pearl-outfit-if-your-get-bored-with-simple-saree-designs-news-in-hindi-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pearl Outfit Ideas : अगर सिंपल कपड़े पहन कर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें पर्ल आउटफिट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Pearl Outfit Ideas : अगर सिंपल कपड़े पहन कर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें पर्ल आउटफिट
Pearl Outfit Ideas : आज कल सीक्विन और ऑर्गेंजा फैब्रिक के आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। इन कपड़ों की साड़ी, सूट काफी पसंद किए जाते हैं। पर, लगातार एक ही फैब्रिक के आउटफिट देखकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे नए स्टाइल के बारे में बता रहें जिसको फॉलो करके आप एक से बढ़ कर एक बेस्ट ड्रेस तैयार करा सकती हैं।
दरअसल, आज-कल पर्ल आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। ये काफी स्टाइलिश भी लगते हैं। सबसे पहले कांस में पर्ल आउटफिट पहन कर दीपिका पादुकोण ने इसकी शुरूआत की थी। जिसके बाद सोनम कपूर, नोरा फतेही, मौनी रॉय समेत कई अभिनेत्रियों ने अलग-अलग तरीके से पर्ल को अपने आउटफिट में इस्तेमाल किया था। अगर आप भी अपने आउटफिट को अलग टच देना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको पर्ल से स्टाइल किए हुए कुछ लेटेस्ट आउटफिट दिखाते हैं।
2 of 7
Pearl Outfit
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
अपने स्टाइल की वजह से दीपिका काफी सुर्खियों में रहती हैं। कांस में उन्होंने संदीप खोसला और अबु जानी द्वारा डिजाइन की हुई व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मोतियों से बना एक नेकपीस पहना था, जो उनके ब्लाउज की स्लीव की तरह लग रहा था। आप चाहें तो इस तरीके से ब्लाउज का गला बनवा सकती हैं।
3 of 7
Pearl Outfit
- फोटो : instagram
नोरा फतेही
नोरा का ये लुक ठीक दीपिका की तरह ही था। इसके साथ ही नोरा ने अपने ब्लाउज में भी मोतियों का काम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Pearl Outfit
- फोटो : instagram
मौनी रॉय
मौनी के जैसी पर्ल से बनीं शॉर्ट ड्रेस आज-कल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे आउटफिट को आप अगर किसी भी पार्टी में पहनेंगी तो बेहद ही अलग और स्टाइलिश लगेंगी। अपने पुरानी ड्रेस पर पर्ल से वर्क करके आप उसे दोबारा से डिजाइन कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Pearl Outfit
- फोटो : instagram
नुसरत भरूचा
अपने स्टाइल की वजह से पहचाने जानी वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा का पर्ल आउटफिट लोगों को काफी पसंद आया था। उन्होंने व्हाइट रंग के लहंगे के साथ पर्ल वर्क का ब्लाउज पहना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।