फिल्मफेयर अवार्ड शो के पहले नॉमिनेशन नाइट का आयोजन 2 फरवरी की शाम को हुआ था। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारे पहुंचे थे। जिसमें करीना कपूर से लेकर सोनम और अनन्या पांडे तक शामिल हैं। इन सबने नॉमिनेशन नाइट में बेहद खूबसूरत आउटफिट पहने थे। लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा उन दो हीरोइनों की हो रही हैं। जिन्होंने नॉमिनेशन नाइट के लिए बहुत ही बोल्ड ड्रेस को कैरी किया था। उर्वशी रौतेला और नुसरत भरूचा के बोल्ड आउटफिट को देखते ही यूजर कमेंट करने लगे हैं।
फिल्मफेयर के नॉमिनेशन नाइट में इन दो हीरोइनों ने पहन लिया बेहद बोल्ड ड्रेस, यूजर्स बोले......
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हरे रंग के गाउन में पहुंची थीं। नॉमिनेशन नाइट के लिए तैयार नुसरत का आउटफिट बहुत ही ज्यादा बोल्ड था।
दरअसल नुसरत ने जिस गाउन को कैरी किया था। वन शोल्डर वाले इस गाउन में साइड में कटिंग थी जो कि पूरे कमर तक जा रही थी। जिसे देखने के बाद यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे। नुसरत भरूचा आखिरी बार ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आईं थी। इसके अलावा जल्दी ही उनकी नई फिल्म छलांग रिलीज के लिए तैयार है।
A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on
केवल नुसरत भरूचा ही नहीं बोल्ड आउटफिट पहनने के मामले में एक और एक्ट्रेस शामिल थीं। नॉमिनेशन नाइट के लिए उर्वथी रौतला ने भी ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन कैरी किया था।
हाई बन और ऑफ शोल्डर ड्रैस में तैयार उर्वशी को देखकर यूजर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा है फेल कॉपी ऑफ काइली जेनर। लोगों का कहना है कि वो काइली जेनर को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on