फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: कंफर्ट के लिए पहनती हैं जींस के साथ कुर्ती, तो इन एक्सेसरीज से दिखें स्टाइलिश

Tue, 04 Jan 2022 10:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Jan 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
five way to look stylish in jeans with kurti add these beautiful accessories
jeans kurta - फोटो : Instagram

जींस के साथ अगर कंफर्ट के लिए कुर्ती पहनना पसंद है तो स्टाइल की चिंता ना करें। क्योंकि कुछ एक्सेसरीज को शामिल कर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आ सकती हैं। फिल्मों में अक्सर छोटे शहर की लड़की के लिए कुर्ती और जींस जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पर्दे पर भी ये एक्ट्रेस इस साधारण से कपड़े में स्टाइलिश दिखती हैं। जिसका कारण है इसके साथ कैरी करने वाली एक्सेसरीज। तो चलिए जानें कौन सी एक्सेसरीज आपके लुक को बोरिंग बनाने की बजाय परफेक्ट लुक देगी।

five way to look stylish in jeans with kurti add these beautiful accessories
kashmiri shawl

कुर्ती के साथ रंग-बिरंगे स्टोल काफी ट्रेंडी लगते हैं। वैसे तो स्टोल किसी भी ड्रेस के साथ आप कैरी कर सकती हैं। बस कैरी करने का तरीका खास होना चाहिए। जैसे कि वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी खास तरह की नॉट लगाकर स्टोल को कैरी किया जा सकता है। वहीं ये लुक देखने मे स्टाइलिश भी दिखता है। उसी तरह से कुर्ती के साथ स्टोल डालकर आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। 

five way to look stylish in jeans with kurti add these beautiful accessories
earing - फोटो : earing
ज्वैलरी

कुर्ती को और ज्यादा खूबसूरत लुक देने के लिए आप ज्वैलरी को जरूर ऐड करिए हाथों में ढेर सारी चूड़ियां या फिर कानों में झुमकी बेहद खूबसूरत लगेंगी। वहीं .ये आपको परफेक्ट लुक भी देंगी। सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड की ज्वैलरी किसी भी जींस और कुर्ती के ओवरऑल लुक को परफेक्ट बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
five way to look stylish in jeans with kurti add these beautiful accessories
kurti jacket - फोटो : Instagram
शार्ट जैकेट

सिंपल सी कुर्ती के साथ आप जींस पहनती हैं। अगर आप इसे और भी ज्यादा कलरफुल लुक ऐड करना चाहती हैं तो इसके साथ शार्ट जैकेट या स्लीवलेस श्रग को ऐड करें। ये आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे। वहीं आपका ये लुक किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
five way to look stylish in jeans with kurti add these beautiful accessories
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
मोजरी या जयपुरी जूती

फुटवियर काफी हद तक लुक को प्रभावित करते हैं। सहीं फुटवियर का चयन करना बहुत जरूरी है। कुर्ती को जींस के साथ कैरी कर स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं तो इसके साथ रंग-बिरंगी जयपुरी जूती या फिर मोजरी का चुनाव करें। ये देखने में काफी खूबसूरती भी होती हैं। वहीं बिना हील्स के पहनने में भी काफी आरामदायक रहती हैं। तो अगली बार अगर आप कुर्ती पहनना चाह रही हैं तो इनमे से किसी भी एक्सेसरीज की मदद से इसे स्टाइलिश बना सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed