फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: घर ले आएं हैं बड़े साइज के फुटवियर, तो इन तरीकों से करें कैरी

Sun, 02 Jan 2022 12:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jan 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Footwear Hacks To Wear Big Size Shoes More Comfortable
फुटवियर हैक्स - फोटो : istock

अक्सर आप बाजार से ऐसे फुटवियर ले आते हैं तो साइज में आपके पैरों में बड़े होते हैं। दरअसल, दुकान पर जल्दी में आप अपने फुटवियर को कैरी करके चेक नहीं करते, मात्र पैरों के साइज को बताकर सूज या सैंडल खरीद लेते हैं। कई बार साइज सही होने पर भी फुटवियर आपके पैरों में ढीला लगता है। ऐसे में आपके पसंदीदा फुटवियर को आप चाह कर भी नहीं पहन पाते। कई महिलाएं तो इस वजह से बड़े साइज का फुटवियर खरीद लेती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि हल्का लूज फुटवियर अधिक आरामदायक रहेगा। शुरुआत में आप बड़े साइज के फुटवियर को पहन भी लेते हैं लेकिन बाद में वह आपको अधिक लूज लगने लगता है। कई बार तो आपका फुटवियर साइज में बड़े होने के कारण बार बार पैर से निकल भी जाता है। इससे आपके लड़खड़ाने या गिरने की भी नौबत आ जाती है। आप ढीले फुटवियर के कारण तेज गति से चल भी नहीं पाते। अगर आपके पास भी ऐसे ही ढीले या बिग साइज के फुटवियर हैं और आप उन्हें इन्हीं समस्याओं के कारण नहीं पहन पा रहीं हैं तो यहां आपको कुछ ट्रिक्स बताए जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बड़े साइज के फुटवियर को आसानी से अपने पैरों में एडजस्ट करके पहन सकती हैं। 

Footwear Hacks To Wear Big Size Shoes More Comfortable
फुटवियर हैक्स - फोटो : instagram

फुल साइज इनसोल

आपके बड़े साइज के शूज या किसी भी फुटवियर को अपने पैरों के साइज में एडजस्ट करने के लिए फुल साइज इनसोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसोल में आपको कई साइज, कलर और ब्रांड्स मिल जाएंगे। इससे आपके फुटवियर ज्यादा कंफर्टेबल बन सकते हैं। 

Footwear Hacks To Wear Big Size Shoes More Comfortable
फुटवियर हैक्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

टो इंसर्ट का करें इस्तेमाल 

जिन फुटवियर में आपके टो या एड़ियां खुली नहीं होती हैं, उन फुटवियर के साइज को छोटा करने के लिए आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। आप टो इंसर्ट को शू फिलर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जूते का पिछला हिस्सा तो फिट होता ही हैं, साथ ही पैरों की उंगलियों वाला सामने का हिस्सा भी फिट दिखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Footwear Hacks To Wear Big Size Shoes More Comfortable
फुटवियर हैक्स - फोटो : insatgram

हील्स लाइनर्स से फुटवियर का साइज एडजस्ट करें

जिन फुटवियर में एड़ियां खुली होती हैं, आप उनमें हील लाइनर्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। हील इंसर्ट या हील लाइनर्स के जरिए भी आप फुटवियर के साइज को फिट कर सकते हैं। इसे टो या एडी के अंदरूनी हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे फुटवियर की लंबाई छोटी होती है। 

विज्ञापन
Footwear Hacks To Wear Big Size Shoes More Comfortable
फुटवियर हैक्स - फोटो : Pixabay

 शू टंग पैड से फुटवियर होगा फिट 

अगर जूता बड़ा होने के साथ वाइड हो तो शू टंग पैड के जरिए उसे पैरों पर फिट किया जा सकता है। स्नीकर्स से लेकर लोफर्स तक में शू टंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चौड़े जूते पतले दिखने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed