लड़कियों के फैशन की बात तो हर कोई करता है। शादी हो या फिर कोई त्योहार साड़ी से लेकर माडर्न आउटफिट तक को पहनने का आइडिया तो हर किसी के पास होता है। पर, बात जब लड़कों के स्टाइल टिप्स की आती है तो बहुत ही कम लोग सही जानकारी दे पाते हैं। शादी के मौसम में सबसे ज्यादा दुविधा दूल्हे के दोस्तों को होती है कि वो क्या पहने कि सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर जाए। तो चलिए देखें ऐसे ही कुछ खास स्टाइल टिप्स जो दूल्हे के दोस्तों के बेहद काम आएंगे।
शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक इन सितारों की ड्रेस देख, मिलेगी दूल्हे के दोस्तों को स्टाइल टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी की शुरूआत कपूर खानदान में शादी की शहनाईयों के साथ हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची थीं। एक्ट्रेसेज के डिजाइनर आउटफिट तो लाजवाब थे ही वहीं कई सारे एक्टर के इंडोवेस्टर्न ड्रेस भी कुछ कम नहीं थे। सबसे स्टाइलिश दिखने की बात करें तो बॉलीवुड के हैंडसम हीरो शाहरुख खान का मुकाबला कौन कर सकता है। काले रंग के कुर्ते और पायजामें में तैयार बादशाह कमाल लग रहे थे। बंदगला कुर्ता और साथ में सलवार का कांबिनेशन किसी भी लड़के को अट्रैक्ट करने के लिए काफी है।
वरूण धवन का शिमरी ब्लैक आउटफिट भी कुछ कम नहीं है। ब्लैक कुर्ता और ब्लैक पैंट के साथ शिमरी बंदगला देखने में बहुत ही खास लगेगा। दोस्त की शादी में पहनने के लिए वरूण का ये आउटफिट लड़कों की पहली पसंद बन सकता है।
हैंडसम रणबीर कपूर का स्टाइल सेंस ही उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करता है। नीले रंग के बंद गले इंडोवेस्टर्न कुर्ते के साथ क्रीम रंग का पायजामा पहने वो किसी डैपर से कम नहीं लग रहे थे।
अगर किसी को सिंपल लुक चाहिए तो कुणाल खेमु का स्टाइलिश अवतार भी बेहद खास है। ग्रीन रंग के कुर्ता और पैंट के साथ ग्रे रंग का जैकेट हैंडसम लुक दे रहा है। दोस्त की शादी हो या फिर कोई त्योहार कुणाल की ये ड्रेस दोनों ही जगह खास दिखेगी।