फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर खुद को ऐसे करें तैयार, लड़कों से लेकर लड़कियां तक कैरी कर सकती हैं ये स्टाइलिश ड्रेस

Fri, 10 Sep 2021 08:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Sep 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Stylish Dress from boys to girls
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

इस बार 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाना है। भगवान गणेश की प्रतिमा घर पर स्थापित करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणेश उत्सव को सेलेब्स से लेकर आम लोग तक सभी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर गणेश उत्सव का कार्यक्रम होता है। उनके घरों में होने वाली गणेश पूजा की फोटो देख फैंस भी सेलेब्स की तरह ही गणेश चतुर्थी मनाना चाहते हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी है, तो सबसे पहले अपना वॉडरोब चेक कर लीजिये। कुछ तैयारियों के साथ आप भी किसी सेलिब्रिटी की तरह ही गणेश चतुर्थी का पर्व मना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो ये तय कर लीजिए कि आपको पहनना क्या है। गणेश चतुर्थी में फैशनेबल और क्लासी दिखने के लिए लड़के और लड़कियों को ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं। कुछ खास परिधान आपके लुक्स में बदलाव के साथ ही गणेश उत्सव के पर्व को यादगार बना देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस गणेश चतुर्थी आप कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 Stylish Dress from boys to girls
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

भगवान गणेश के प्रिय रंगों के मुताबिक पहने कपड़े

गणेश चतुर्थी में परिधान के सलेक्शन से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि भगवान गणेश के पसंदीदा रंग क्या हैं। दो रंग गणेश जी के प्रिय होने से साथ ही शुभ माने जाते हैं। अगर आप गणेश पूजा में इन रंगों के परिधान पहनते हैं तो भगवान गजानन आप पर जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। इनमें लाल रंग और पीला रंग शामिल है।

Ganesh Chaturthi 2021 Stylish Dress from boys to girls
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

गणेश चतुर्थी फैशन टिप्स

लाल रंग पूजा पाठ में शुभ माना जाता है। लाल रंग सभी पर सुंदर लगता है। लड़कियां लाल रंग की हल्की बनारसी या शिफोन की साड़ी पहन सकती हैं। बालों में स्टाइलिश जुड़ा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। हल्की ज्वेलरी कैरी करें। लड़के काॅटन का रेड प्रिंटेड कुर्ता पहन सकते हैं। हाफ स्लीव या रोल-अप स्लीव्स के साथ कुर्ते लड़कों के बीच इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। गर्मी है इसलिए पैंट्स के साथ सिल्क का शॉर्ट कुर्ता भी फैशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Stylish Dress from boys to girls
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

गणेश जी के प्रिय रंगों में से एक है पीला रंग। पूजा-पाठ में वैसे भी पीले रंग का बड़ा महत्व हैं। लड़कियां पीले रंग का सलवार सूट पहन सकती हैं। लेमन येलो रंग का चिकनकारी वाला सूट इस मौके पर जचेगा। अलग रंग का दुपट्टा या हल्के सलवार सूट पर आपके लहंगे की चुनरी को कैरी कर सकती हैं। मिक्स एंड मैच भी आपको अलग लुक देगा। बालों को खुला रख सकती हैं या खजूरी व फ्रेंच चोटी बना सकती है। सिल्वर झुमके, ड्राप इयररिंग्स, स्टाइलिश लटकन वाले झुमके आपके लुक से मैच करेंगे। लड़के सफेद कुर्ते पर स्टाइलिश पीले रंग की कोटी ट्राई कर सकते हैं। हल्के पीले कुर्ते पर मल्टी कलर कोटी भी फैशन में है। इस मौके पर अगर लड़के परंपरागत कुर्ता पजामा नहीं पहनना चाहते तो जींस के साथ येलो शर्ट या पोलो टी-शर्ट भी पहन सकते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Stylish Dress from boys to girls
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

वैसे अगर आपके वॉडरोब में लाल और पीले रंग के कपड़े न हों और आप के पास शॉपिंग का समय भी नहीं है तो भी फिक्र की बात नहीं। लड़के अपने किसी भी कुर्ते पर येलो और रेड दुपट्टे को नैक पर रोल कर सकते हैं। ट्रेडिशनल दिखने के लिए लड़को के पास ये भी एक ऑप्शन है। लड़कियां किसी भी हल्के सलवार सूट के साथ हैवी दुपट्टा ले सकती हैं। लड़कियां अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करके अच्छी और कुछ अलग दिख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed