फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं इस अंदाज में कैरी करें साड़ी, मिलेगा ट्रेंडी लुक

Fri, 05 Nov 2021 12:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja 2021 Saree look for women style and trendy fashion tips
गोवर्धन पूजा 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

इस साल दिवाली 4 नवंबर को मनाई गई। उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली को लेकर देश भर में लोग उत्साहित होते हैं। इसकी एक वजह होती है कि ये त्यौहार पांच दिन का होता है। जिसमें हर दिन चहल पहल रहती है। लड़कियां इन पांच दिनों में सज संवर कर त्योहार मनाती हैं। त्योहार में पारंपरिक लुक अधिक उपयुक्त और आकर्षक लगता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर साड़ी जरूर पहनें। गोवर्धन पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके पूजा-पाठ करती हैं। ऐसे में साड़ी लुक अच्छा लगेगा। इस मौके पर आग आप साड़ी में अधिक स्टाइलिश, स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर अपने लुक को प्रभावशाली बना सकती हैं। साड़ी में भी अब एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। साड़ी की ड्रैपिंग से लेकर डिजाइन और स्टाइल तक में आप एक्पेरिमेंट कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए साड़ी पहनने के आसान टिप्स, जो आपको देंगे ट्रेंडी लुक। 

Govardhan Puja 2021 Saree look for women style and trendy fashion tips
गोवर्धन पूजा 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/theshilpashetty
साड़ी में बेली फैट को ऐसे छिपाएं

-गोवर्धन पूजा के दिन अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं या दिवाली के मौके पर किसी भी दिन स्टाइलिश साड़ी लुक चाहती हैं तो साड़ी के चयन पर विशेष ध्यान दें। आप रफल साड़ी पहन सकती हैं। रफल साड़ी अधिक चर्बी को कम दिखाने या टमी को छिपाने में मदद कर सकती है। आप साड़ी के साथ बेल्ट को पेयर कर सकते हैं। ये स्टाइल आपकी बॉडी टोन्ड को फ्लॉन्ट भी करेगा।
 
Govardhan Puja 2021 Saree look for women style and trendy fashion tips
गोवर्धन पूजा 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

साड़ी के साथ ब्लाउज पर दें ध्यान

साड़ी पहनते समय बेल स्लीव्स ब्लाउज को कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज आपके हाथों की चर्बी को छिपात हैं। बाजुओं में अधिक चर्बी हो तो कट स्लीव्स न पहने। लेकिन अगर आप स्लिम हैं तो स्ट्रैपी ब्लाउज लुक को ग्लैमरस बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja 2021 Saree look for women style and trendy fashion tips
गोवर्धन पूजा 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

पल्लू को दें ट्विस्ट

आजकल साड़ी से ज्यादा फोकस ब्लाउज पर होता है। ऐसे में आप साड़ी के साथ पेपलम टाॅप या क्राॅप टाॅप भी आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। जैकेट स्टाइल शॉर्ट टॉप के साथ भी साड़ी को कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा पल्लू में ट्विस्ट देकर नया स्टाइल कैरी कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2021 Saree look for women style and trendy fashion tips
गोवर्धन पूजा 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/balanvidya

साड़ी की प्रिंट और डि़जाइन का सही चुनाव

इसके अलावा साड़ी के डिजाइन और प्रिंट पर भी ध्यान दें। लंबी धारियों वाली साड़ी पहने, इसमें आपकी हाइट अधिक लगेगी लेकिन चौड़ी धारी वाली साड़ी न पहने, इससे अगर आपका वजन ज्यादा है तो और अधिक फैला हुआ लगेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed