{"_id":"5c6d596bbdec225334438c30","slug":"gucci-gets-troled-for-selling-dirty-shoes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन ब्रांड Gucci ने मैले जूतों की लगा दी इतनी ज्यादा कीमत, दाम देखते ही यूजर्स ने जमकर लिए मजे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फैशन ब्रांड Gucci ने मैले जूतों की लगा दी इतनी ज्यादा कीमत, दाम देखते ही यूजर्स ने जमकर लिए मजे
आपने ये कहते बहुत सुना होगा कि हमेशा साफ जूते पहनें, क्योंकि यह हमारी पर्सनालिटी के बारे में बताता है। आपने कई बार इंटरनेट पर जूतों को चमकाने के टिप्स भी देखे होंगे, लेकिन अब आगे आपको इसकी जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब गंदे जूतों का ट्रेंड है। ऐसा हम नहीं कह रहे। इंटरनेशनल ब्रैंड गुच्ची लेकर आया है ये ट्रेंड ।
2 of 5
gucci shoes
सुनने में आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन यह सच है। गुच्ची के 2019 के स्नीकर कलेक्शन में ये डिजाइन रखा है। इस जूते को इन्होंने Screener Sneakers (स्क्रीनर स्नीकर) नाम दिया है। इस शूज की खासियत है 70s के क्लासिक ट्रेनर्स को डिस्ट्रेस इफेक्ट देकर मार्केट में लाना।
3 of 5
gucci shoes
इस जूते को बनाने के लिए कंप्नी ने ऑफ-व्हाइट रंग का बिना पॉलिश वाला लेदर का इस्तेमाल किया है। देखने में ये जूता गंदा और बहुत पुराना लग रहा है। गुच्ची ने जूते की कीमत £615 यानी करीब 56 हजार रुपए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gucci shoes
यह जूता कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी के इस जूते को देखकर इंटरनेट यूजर्स भड़क गए और उन्होंने कंपनी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स कह रहे हैं कि गुच्ची गरीबी का व्यवसायीकरण कर रहा है। इसे पूंजीवाद का चरम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
gucci shoes
एक यूजर ने लिखा है कि कई लोगों के पास दिमाग से ज्यादा पैसा है। यह हास्यास्पद है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह जूता ऐसा लग रहा है जैसे कंपनी 90 के दशक के किसी फिल्म के सेट से लाई हो। एक ने तो लिखा- मुझे फ्री में भी कंपनी दे तो भी मैं नहीं लूंगा
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।