फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: खुले बालों में बनाएं ये हेयरस्टाइल, लुक में लग जाएगा चार चांद

Mon, 15 Aug 2022 03:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hair Styling Ideas Follow These Open Hairstyle for Girls to Look Beautiful
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : social media

हेयरस्टाइल से चेहरे पर बहुत असर पड़ता है। सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को आकर्षक बना देती है। तभी तो लड़कियां जितना समय ड्रेस चुनने में लगाती हैं उतना ही समय सही हेयरस्टाइल चुनने में भी लगा देती हैं। लेकिन बहुत सारी लड़कियां हेयरस्टाइल के मामले में कम जानकारी रखती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक अक्सर एक जैसा ही दिखता है। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो इन हेयरस्टाइल को चुन सकती हैं। यंग गर्ल्स पर अक्सर खुले बाल ज्यादा आकर्षक लगते हैं और पऱफेक्ट लुक देते हैं। तो चलिए जानें कौन सी हेयरस्टाइल खुले बालों पर बनाई जा सकती हैं। 

Hair Styling Ideas Follow These Open Hairstyle for Girls to Look Beautiful
kiara advani - फोटो : instagram
ओपन कर्ल्स

खुले बालों में कर्ल्स काफी खूबसूरत लगते हैं और ये हेयरस्टाइल लगभग हर आउटफिट के साथ फिट बैठ जाते हैं। लेकिन बालों को सही तरीके से कर्ली करने की जरूरत है। बालों को किसी अच्छे ब्रांड  के कर्लर से कर्ल करें। फिर इसके बाद सारे बालों को हेयर स्प्रे की मदद से सेट कर दें। जिससे कि बाल लंबे समय तक कर्ली बने रहें। 

Hair Styling Ideas Follow These Open Hairstyle for Girls to Look Beautiful
jacqueline - फोटो : instagram
फ्रंट से बनाएं हेयरस्टाइल

बालों को फ्रंट से अगर नया लुक दिया जाए तो खूबसूरत लगता है। ये शादी-पार्टी से लेकर डेली रूटीन में भी लुक को पऱफेक्ट बनाता है। इसे बनाने के लिए बस बालों को आगे की तरफ से दो भाग में कर लें। फिर दोनों तरफ के थोड़े से बालों को लेकर ट्विस्ट करते हुए पीछे की तरफ ले जाकर हेयर पिन की मदद से पिनअप कर दें। कई सारी पिन की मदद से पिन अप करें। जिससे कि खुले नहीं और आप पूरे टाइम एंज्वॉय कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Styling Ideas Follow These Open Hairstyle for Girls to Look Beautiful
sonakshi sinha - फोटो : instagram/aslisona
पोकर स्ट्रेट हेयरस्टाइल

बालों को इस तरह से करना बेहद सिंपल है लेकिन ये काफी स्टाइलिश दिखता है। बस इसे बनाने के लिए सारे बालों को स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट कर लें। फिर बालों को सेंटर पार्टीशन कर दें। ये हेयरस्टाइल सारे आउटफिट के साथ फिट बैठती है। साथ ही काफी स्टाइलिश लुक भी देती है। किसी भी तरह के हीट का इस्तेमाल बालों पर करने से पहले सीरम बालों पर जरूर लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed