इन दिनों सीक्वेंस या सितारों वाले आउटफिट का ट्रेंड जोरों पर है। जिसमे साड़ी के साथ ही टॉप से लेकर स्कर्ट, गाउन और जैकेट तक बाजार में आ रहे हैं। हर तरह की ड्रेस पर इन दिनों सितारों से वर्क मिल रहा है। ऐसे में अगर आप ग़ॉर्जियस लुक के लिए सीक्वेंस वाले गाउन को पहनने की सोच रही हैं तो जरूरी है कि पूरे लुक पर ध्यान दिया जाए। आउटफिट के साथ ही सही हेयरस्टाइल से इसे कंप्लीट लुक दिया जा सकता है। तो चलिए जानें कि सीक्वेंस वाले गाउन पर कौन सा हेयरस्टाइल जंचेगा।
आज का फैशन: सितारों से सजा गाउन पहन रहीं तो ट्राई करें ये हेयरस्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सीक्वेस वाले गाउन के साथ एलिगेंट लुक चाहती हैं तो बालों को स्लीक ओपन स्ट्रेट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। बालों को मिड या साइड पार्टीशन कर कॉम्ब के जरिए आसानी से इस लुक को पाया जा सकता है।
बालों को थिक और हैवी दिखाना चाहती हैं जो कि आपके स्लिम लुक वाले सीक्वेंस गाउन के साथ मैच करें तो बालों में कर्ल करें। कर्लिंग इक्विपमेंट की मदद से बालों को कर्ल कर ओपन रखें। ये आपके बालों में भारीपन लाने के साथ ही क्लासी लुक देगा। आप चाहें तो कर्ली हेयर को हल्का सा पिन की मदद से बांध भी सकते हैं। ये बिल्कुल परफेक्ट लुक देगा।
अगर आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक पाने की ख्वाहिश रखती हैं तो सीक्वेस वाले गाउन के साथ हाई पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं। बालों को पीछे की तरफ ले जाकर ऊपर की ओर टाईट पोनी बांध लें। वहीं आगे के छोटे बालों को अच्छे से समेट लें। इस तरह की हेयरस्टाइल फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही ये देखने में भी बिल्कुल अलग लगेगी।
सीक्वेस वाले गाउन के साथ अगर कोई स्टेटमेंट लुक चाहती हैं तो उर्वशी रौतेला का ये लुक परफेक्ट है। बालों को लाइट कर्ली करने के बाद ओपन कर लें। फिर सारे बालों को ऊपर की ओर ले जाकर पिन की मदद से बन बनाए। साथ में कुछ बालों को खुला मेसी छोड़ दें। ये लुक काफी परफेक्ट लगेगा और क्लासी लुक देगा।