हरियाली तीज सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन भगवान शिव और पार्वती की पूजाकर अखंड सौभाग्यवती होने का वर पाती हैं। तीज के मौके पर महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं। जिसमें मेहंदी लगाना भी शामिल है। तो अगर आप हाथों पर मेहंदी रचाने जा रही हैं तो इस बार ट्राई करें ये खूबसूरत अक्षरों की डिजाइन। जिसे आप अपने पति के नाम के अक्षर के हिसाब से चुन सकती हैं।
Haryali Teej 2020: पति के लिए रखा है व्रत तो हाथों पर रचाएं मेहंदी से यूं उनका नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल कम समय और भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मेहंदी लगाने का अवसर ही नहीं मिलता। लेकिन अगर आपने पति को लुभाना चाहती हैं तो हाथों पर उनके नाम के अक्षर की ये डिजाइन बनाइए। मेहंदी की ये सारी डिजाइन आपको सोशल मीडिया पर बड़े ही आसानी से मिल जाएंगी। जिसमें से कुछ हम चुनकर आपके लिए लेकर आए हैं। जिसे देख आप अपने हाथों पर इन डिजाइन को रचा सकती हैं।
A post shared by Stylish Mehndi Design (@stylishmehndidesign) on
अगर कोरोना के डर से आप मेहंदी लगवाने नहीं जा रहीं तो केवल इन हल्की-फुल्की डिजाइन से पति को खुश किया जा सकता है।
वैसे हरियाली तीज पर महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं। जिसमें हरी चूड़ियों से लेकर हरा वस्त्र, श्रृंगार और मेहंदी खासतौर पर शामिल रहती है।