{"_id":"62fe34708a508048bf3af336","slug":"hartalika-teej-special-mehndi-design-ideas-see-photos-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2022: तीज पर लगाएं मेहंदी की ये आकर्षक फुल हैंड डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej 2022: तीज पर लगाएं मेहंदी की ये आकर्षक फुल हैंड डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज 2022 मेहंदी की डिजाइन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। वहीं इस व्रत को अविवाहित युवतियां मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती में भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए किया था। तब से ही इस व्रत का महात्म्य चलता आ रहा है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत का पालन करती हैं। वहीं शाम को भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती है।
2 of 6
हरतालिका तीज 2022 मेहंदी की डिजाइन
- फोटो : instagram
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न कर वर रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था। इस तप को शुरू करने के समय उन्होंने हाथों में मेहंदी रचाई थी। भगवान शिव को माता पार्वती के हाथों में रचा लाल रंग बेहद पसंद आया था। इसलिए महिलाएं तीज के दिन हाथों पर मेहंदी लगाती हैं।
3 of 6
हरतालिका तीज 2022 मेहंदी की डिजाइन
- फोटो : instagram
मेहंदी लगाने से जुड़ी एक और मान्यता है कि जितना गहरा मेहंदी का रंग होता है। पति की आयु उतनी ही अधिक लंबी होती है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए हाथों पर मेहंदी जरूर सजाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरतालिका तीज 2022 मेहंदी की डिजाइन
- फोटो : instagram/weddingwireindia
मेहंदी हाथों पर शीतलता प्रदान करती है। इसलिए व्रत के दिन महिलाओं को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। हाथों पर इन आकर्षक डिजाइन की मेहंदी को सजाएं। ये बेहद खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
हरतालिका तीज 2022 मेहंदी की डिजाइन
- फोटो : instagram/weddingwireindia
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं शाम को स्नान कर पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं। इसलिए बिना मेहंदी के ये श्रृंगार अधूरा सा लगता है। पैरों में आलता के साथ ही हाथों पर भर हाथ मेहंदी की डिजाइन आकर्षक लगती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।