Hartalika Teej Special Mehndi Design: 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार है। हरतालिका तीज मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना का दिन है। इस दिन सुहागिन महिलाएं मां पार्वती की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं। मान्यता है कि इस पर्व पर सुहागिनें निर्जला उपवास करते हुए तीज की पूजा करके मां पार्वती से पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं और सौभाग्यवती होने का आर्शीवाद प्राप्त करती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज की पूजा करती हैं। शादीशुदा महिलाएं हरतालिका तीज पर सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार को सुहाग की निशानी माना जाता है। इनमें से एक मेहंदी है, जो महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए हाथों पर रचाती हैं। सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन से महिलाएं अपने हाथों को सजाती हैं। आप हरतालिका तीज का उपवास करती हो या नहीं लेकिन इस दिन हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर मां पार्वती की पूजा कर सकती हैं। ये रहीं हरतालिका तीज पर सुहागिनों के लिए आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें।
Hartalika Teej Special Mehndi Design: हरतालिका तीज पर इन आसान मेहंदी डिजाइन से करें सोलह श्रृंगार पूरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन