फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने पहनी फर वाली पैंट, तस्वीरें देख क्या कहेंगे आप

Tue, 01 Jun 2021 05:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Jun 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
hina khan latest look from music video photos viral
hina khan - फोटो : instagram

एक्ट्रेस हिना खान हमेशा अपने स्टाइल और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटोशूट के अलावा वो जब भी पर्दे पर होती हैं तो भी उनका हटके फैशन देखने को मिलता है। करियर की शुरूआत टीवी सीरियल से करने वाली हिना खान इन दिनों वीडियो सॉन्ग में जमकर नजर आ रही हैं। साथ ही गाने में पहना गया हर एक आउफिट फैंस की निगाह में चढ़ गया है। जिसमे वेस्टर्न ड्रेसेज से लेकर शानदार लहंगे तक शामिल हैं। अब एक बार फिर उनके स्टाइलिश लुक की तस्वीरें सॉन्ग से निकल कर आई हैं। जिसमे उनका पहनावा बिल्कुल हटके है। आगे की स्लाइड में तस्वीरें देख खुद ही तय करिए कि उनका लुक कैसा है।

hina khan latest look from music video photos viral
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान रेड कार्पेट इवेंट से लेकर कैजुअल आउटिंग में अपने आउटफिट को लेकर तारीफ बटोर चुकी हैं। साथ ही हिना को नए-नए कपडों को लेकर एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद होता है। ऐसे में हिना के म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे उनका लुक कुछ खास नहीं जमा। 

hina khan latest look from music video photos viral
hina khan - फोटो : instagram

हमेशा बोल्ड, ग्लैमरस, स्टाइलिंग के मामले में आगे हिना ने इन तस्वीरों में फर वाली पैंट पहन रखी है। म्यूजिक वीडियो की ये तस्वीरें हिना खान के फैन पेज पर मौजूद हैं। जिसमे वो स्काई ब्लू कलर की फर वाली पैंट पहने नजर आ रही हैं। जिसकी फ्लेयर्ड डिजाइन और ब्वॉयफ्रेंड जींस लुक दिया गया है। वहीं इस फर वाली जींस को हिना ने चमकीले सितारों वाले स्पेगेटी स्ट्राईप वाले क्रॉप टॉप के साथ मैच किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan latest look from music video photos viral
hina khan - फोटो : instagram

हिना ने अपने इस फेदर लुक वाली पैंट और चमकीले सितारो वाले टॉप के साथ छोटे बालों के साथ स्टाइलिंग की थी। वहीं बात करें मेकअप की तो मैट बेस मेकअप के साथ हिना ने ब्राउन शेड की लिपस्टिक का चुनाव किया था। जबकि आंखों पर मिनिमम काजल के साथ आई मेकअप पूरा किया गया था। 

विज्ञापन
hina khan latest look from music video photos viral
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान ने इन तस्वीरों में केवल फर वाली पैंट और सितारों वाला टॉप ही नहीं पहना है। बल्कि साथ में पहना हील वाला शूज भी कुछ अतरंगी सा नजर आ रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed