फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकिनी के बाद हिना खान ने लहंगा पहन लूट लिया दिल, तस्वीरों में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Sat, 03 Apr 2021 05:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 03 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
hina khan look gorgeous in manish malhotra lehenga
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान हर बार फैंस को चौंका देती हैं। अभी पिछले दिनों ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर मालदीव से अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की थीं। जिसमे वो गुलाबी रंग की बिकिनी पहने टोंड एब्स फ्लांट कर रही थीं। वहीं बिकिनी के तुरंत बाद ही हिना खान देसी लुक में अदाएं दिखाती नजर आईं। 

hina khan look gorgeous in manish malhotra lehenga
hina khan - फोटो : instagram

दरअसल, हिना खान पिछले दिनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन नूरानियत के लिए रनवे पर वॉक करते दिखीं थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब साझा की हैं। रैंपवॉक के लिए रेडी हिना लहंगा पहन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फैंस कमेंट में उनकी तुलना करीना कपूर से कर रहे हैं। 

hina khan look gorgeous in manish malhotra lehenga
hina khan - फोटो : instagram

हिना ने पीच कलर का लहंगा चुना है। जिस पर गोल्डन कलर की डिजाइन बनी है। ब्लाउज और चुनरी पर गोल्डन ब्लॉक्स की डिजाइन के साथ लहंगे पर गोल्डन कलर के फ्लावर्स बने हैं। वहीं कमर पर भी बेल्ट लुक में डिजाइन दी गई है। जो बेहद आकर्षक लग रही है। वहीं इस लहंगे को हिना ने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan look gorgeous in manish malhotra lehenga
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें मेकअप की तो हिना का मेकअप हमेशा की तरह एलिगेंट है। जिसमे पीची बेस मेकअप के साथ पिंक मैट लिपस्टिक और मस्कारा क्लैड आईज शामिल है। वहीं हिना को इतने खूबसूरत लहंगे में देख फैंस कह रहे हैं कि वो हिना को दुल्हन बनें देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
hina khan look gorgeous in manish malhotra lehenga
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हिना खान अपने पहले ही सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने में कामयाब हो गई थीं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कसौटी जिंदगी की कोमोलिका के रोल में वैंप का किरदार निभा लोगों की वाहवाही लूटी। फिलहाल हिना छोटे पर्दे को छोड़ वेब सीरीज में नजर आ रही है। फिल्म हैक्ड के बाद वो  वेब सीरीज डैमेज्ड 2 में एक्टिंग करती दिखी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed