{"_id":"61dd3b535d31fe25da6c9f24","slug":"hina-khan-sizzling-look-in-green-striped-cut-out-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: हिना खान ने छोटी ड्रेस में दिया ऐसा पोज, फैंस कर रहे सवाल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hina Khan: हिना खान ने छोटी ड्रेस में दिया ऐसा पोज, फैंस कर रहे सवाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिना खान टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। जिन्हें उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। वहीं हिना अपने स्टाइल सेंस से अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार उनकी विंटर फैशन लुक में तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। वहीं इस बार हिना ने बोल्ड लुक में फोटोशूट करवाया। जिसमे फैशन सेंस हर किसी को पसंद आ रहा है। वहीं उनका पोज देने का तरीका फैंस के गले नहीं उतर रहा।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान खाली वॉर्डरोब में बैठकर पोज दे रही हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान हैं। हिना ने इस फोटोशूट के लिए हरे रंग का ड्रेस पहन रखा है। जिस पर पीले रंग की स्ट्राईप बनी हुई है। वहीं कमर के पास से कटआउट डिजाइन बनी है। इस ड्रेस की टाइट फिटिंग हिना की परफेक्ट फिगर को शो ऑफ करने के लिए काफी दिख रही है। अपर पोर्शन में जूल नेकलाइन और फुल स्लीव इस ड्रेस को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं हिना ने इस ग्लैमरस और स्टाइलिश ड्रेस के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप कर रखा है। जबकि पीले रंग का आईलाइनर हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं बालों में मेसी बन और ग्लॉसी लिप्स हिना को बिल्कुल परफेक्ट लुक दे रहे हैं। एक ओरिजनल फैशनिस्टा की तरह हिना ने इस बॉडीकॉन शार्ट ड्रेस के साथ ब्राइट पीले रंग की स्टिलिटो को मैच किया है। जो किसी का भी ध्यान खींचने के लिए काफी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिना खान का विंटर वियर
- फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना ने इस ग्लैमरस ड्रेस को एक्सेसराइज भी बेहतरीन तरीके से ही किया है। गोल्डन चेननुमा नेकपीस उनकी जूल नेकलाइन ड्रेस के साथ काफी मैच कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल
- फोटो : Instagram/realhinakhan
बता दें कि हिना खान के घर में उन्हें छोड़कर परिवार के बाकी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी के साथ साझा की है। जिसमे वो काफी थकी हुई और बिना मेकअप के नजर आ रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।