हिना खान छोटे पर्दे की उन स्टार्स में से हैं जो हर किसी की चहेती हैं। अपने स्टाइल और फैशन से वो किसी स्टाइल डीवा से कम नहीं लगतीं। हर बार वो कुछ ऐसा पहन लेती हैं कि बस लोग देखते ही रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब उन्होंने सोशल मी़डिया पर बीटीएस तस्वीरें साझा की।
Hina Khan: फिटिंग की ड्रेस संग ब्लेजर पहन हिना खान ने मारा पोज, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
इन तस्वीरों में हिना खान काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं। राउंड नेक और जूल नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ हिना का लुक काफी क्लासी दिख रहा है। जिसे उन्होंने मैचिंग के ओवर साइज ब्लेजर के साथ मैच किया है। वहीं इस ड्रेस पर किसी भी तरह की कोई डिजाइन नहीं की गई है।
वहीं हिना इस शानदार ब्लैक ड्रेस को ऑल ब्लैक बनाने के लिए काले रंग के बूट्स को पहने दिखीं। वहीं साथ में काले रंग का हैंड पर्स हिना को स्टाइलिश लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। बता दें कि हिना अक्सर ही अपने गॉर्जियस लुक से फैंस का दिल चुरा लेती हैं।
इस तस्वीर में भी रेड लिप्स और लाइव वेवी कर्ली हेयर के साथ हिना ने ग्रे शेड्स लगा रखे हैं। हिना खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों उनकी शार्ट ड्रेस में तस्वीरें सामने आईं थीं।
जिसमे वो हरे रंग की कटआउट ड्रेस में स्लिम फिगर फ्लांट कर रही थीं। हिना की इन तस्वीरों को देख फैंस भी जमकर कमेंट करते हैं। हार्ट और फायर इमोजी के साथ अक्सर ही फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक करते रहते हैं।