Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Holi 2024 tips for holi party outfits for women and men holi party ke liye kaisi dress pehene
{"_id":"65ff9e12d5f561cac204af47","slug":"holi-2024-tips-for-holi-party-outfits-for-women-and-men-holi-party-ke-liye-kaisi-dress-pehene-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पार्टी में नहीं होना चाहते परेशान तो तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2024: होली पार्टी में नहीं होना चाहते परेशान तो तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:10 AM IST
सार
अगर आप चाहते हैं, कि होली पार्टी में आपको किसी तरह की परेशानी न हो, तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 6
होली 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रंगों का त्योहार मनाने के लिए लगभग सभी जगह तैयारी पूरी हो गई हैं। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन होगा, तो वहीं 25 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में कई जगह होली पार्टियों का भी आयोजन होता है। लोग अपने दफ्तरों से लेकर कॉलोनियों तक में होली पार्टी का आयोजन करते हैं।
एक समय था, जब लोग होली पार्टी में पुराने से पुराने कपड़े पहनकर जाते थे। कोई होली खेलते वक्त स्टाइल पर ध्यान नहीं देता था, लेकिन आज का समय बदल गया है। आज लोग होली पार्टी में जाने के लिए भी खुद को सही से स्टाइल करते हैं। अगर आपके पास भी होली का निमंत्रण हैं, तो पार्टी के लिए तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो रंग खेलते वक्त आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
2 of 6
होली 2024
- फोटो : instagram
पहनें सूती कपड़े
अगर ऐसी होली पार्टी में जा रहे हैं, जहां पानी वाले पक्के रंगों से होली खेली जाती है, तो सूती कपड़े पहनकर ही वहां जाएं। सूती कपड़े पहनने से पानी तुरंत सूखता रहता है। इससे आपकी त्वचा में किसी तरह के इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा। अगर आप किसी और फैब्रिक का कपड़ा पहनेंगे, तो आपको उलझन हो सकती है।
3 of 6
होली 2024
- फोटो : instagram
हैवी वर्क से रहें दूर
चाहे पुरुष हों या महिला, किसी को भी होली पार्टी में हैवी वर्क पहनकर नहीं जाना चाहिए। हैवी वर्क वाले कपड़े जब भीग जाएंगे, तो ये और भारी हो जाएंगे। इससे शरीर पर रैशेज और खुजली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ज्यादा से ज्यादा चिकनकारी वर्क वाले कपड़े ही पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
होली 2024
बालों को बांधना जरूरी
अगर आपके बाल लंबे हैं, तो अपने बालों में या तो जूड़ा बनाएं और या फिर कस कर चोटी बांध लें। इससे आपके बाल रंगों से बचे रहेंगे और ये आपको परेशान भी नहीं कर पाएंगे। यदि किसी पुरुष के बाल भी लंबे हैं, तो उन्हें भी बालों में पोनीटेल बांधनी चाहिए। ताकि बाल बार-बार आंखों पर न आएं।
विज्ञापन
5 of 6
होली 2024
- फोटो : iStock
सही जूतों का करें चयन
होली पार्टी के लिए ऐसे जूतों का चयन करें, जो फिसलते न हों। अगर ये फिसलेंगे तो आपको चोट लग सकती है। वहीं महिलाएं होली पार्टी में हील्स पहनने से बचें। हील्स पहनने की वजह से आपको चलने में दिक्कत हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।