फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएगी कॉफी, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Thu, 09 Jan 2020 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
how to use of coffee to get rid of stretch marks
- फोटो : social media

शरीर की त्वचा जब जरूरत से ज्यादा फैलने के बाद सिकुड़ जाती है तो उन जगहों पर निशान पड़ जाते हैं जिनको स्ट्रेच मार्क्स कहते है। मोटापे के कारण और महिलाओं में गर्भावस्था के बाद पेट के आसपास के हिस्से में शरीर में स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। जो देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। शरीर पर पड़ने वाले इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना हो तो कॉफी का इस्तेमाल फायदा पहुंचा सकता है। दो रुपये की मिलने वाली कॉफी से वापस से बेदाग त्वचा पाई जा सकती है। तो चलिए जानें कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल।

how to use of coffee to get rid of stretch marks

मक्खन त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही हाइड्रेट भी करता है, जबकि कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसमें कसावट लाने का काम करती है। ये दोनों चीजें मिलकर स्ट्रेच मार्क्स को प्रभावी रूप से दूर करने का काम करती हैं।

how to use of coffee to get rid of stretch marks
- फोटो : Instagram
इस्तेमाल करने का तरीका

1 चम्मच कॉफी के साथ 1 चम्मच पिघला हुआ कोको बटर मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को धीरे-धीरे स्क्रब करें। थोड़ी देर बाद इस स्क्रब को हल्के गर्म पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट जल्द पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use of coffee to get rid of stretch marks
बादाम पाउडर और नारियल तेल के साथ कॉफी

बादाम के पाउडर के साथ नारियल तेल और कॉफी को मिलाकर लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल।   

विज्ञापन
how to use of coffee to get rid of stretch marks
- फोटो : Pixabay
इस्तेमाल करने का तरीका

मिक्सी में 1 चम्मच कॉफी को बारीक कर लें। इसके बाद अब इस पाउडर में आधा चम्मच बादाम पाउडर और 2-3 चम्मच नारियल तेल अच्छी तरह मिलाएं।अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें।इसके बाद इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें।अच्छे रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed