{"_id":"5d8095468ebc3e93b65d4a0b","slug":"iifa-rocks-2019-rakul-preet-singh-sizzles-in-golden-dress-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रीन कारपेट पर 'गोल्डन गर्ल' बनकर बिना शर्ट पहने पहुंची रकुल प्रीत, यूजर्स बोले 'कौन है डिजाइनर' ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ग्रीन कारपेट पर 'गोल्डन गर्ल' बनकर बिना शर्ट पहने पहुंची रकुल प्रीत, यूजर्स बोले 'कौन है डिजाइनर'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार रात मुंबई की शाम सितारों से सज गई, जब बॉलीवुड के सभी स्टार्स आईफा अवार्ड से पहले आईफा रॉक के लिए 'ग्रीन कारपेट' पर उतरे। इस महफिल में 'दे दे प्यार दे' की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी ग्रीन कारपेट पर वॉक करने आईं। लेकिन एक बार फिर रकुल अपने फैशन ब्लंडर के लिए ट्रोल हो गईं।
Trending Videos
2 of 4
आईफा रॉक 2019 ग्रीन कारपेट पर रकुल प्रीत सिंह 'गोल्डन गर्ल' बनकर आईं। पूरे गोल्डन सूट में भले रकुल स्टनिंग लग रही हों लेकिन सूट का रंग ही नहीं बल्कि शर्टलेस सूट से भी कई लोगों को आपत्ति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रकुल ने आईफा रॉक्स के लिए naumanpiyarji स्टूडियो, लंदन का ऑउटफिट पहना था। गोल्डन लॉन्ग और डीप फ्रंट नेक ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट वाले ऑउटफिट में शर्ट नहीं है। हालांकि रकुल ने इस लुक को काफी अच्छे तरीके कैरी किया है। लंबे बालों पर स्ट्रेट हेयरस्टाइल की गई है। इस लुक के साथ रकुल ने न्यूड मेकअप और स्पार्कल आई मेकअप किया है। गले में चोकर पहनकर लुक को पूरा किया है।
4 of 4
इंस्टाग्राम पर रकुल की आईफा रॉक्स की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं। रकुल की तस्वीर के साथ सोने के बार और गहनों की तस्वीर का कोलाज बनाकर कैप्शन लिखा गया कि, 'भले पेट्रोल महंगा हो गया हो लेकिन रकुल को देखकर लगता है कि 'सोना' सस्ता हो गया है।' रकुल के इंस्टा पोस्ट पर भी कई लोगों ने ड्रेस को लेकर कमेंट किए और कई लोगों ने पूछा, 'आखिर डिजाइनर कौन है?'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X