{"_id":"65a4b587c2b3f12c6303fdc8","slug":"ira-khan-and-nupur-shikhre-wedding-ira-khan-reception-lehenga-2024-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद खास है आमिर खान की बेटी का लहंगा, 7 महीने में बनकर तैयार हुआ था तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बेहद खास है आमिर खान की बेटी का लहंगा, 7 महीने में बनकर तैयार हुआ था तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:00 AM IST
सार
आमिर खान की बेटी आयरा ने नूपुर शिखरे से शादी के बाद हाल ही में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा पहना था।
विज्ञापन
1 of 5
ira khan reception lehenga
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। उन्होंने पहले तो मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के बीच कोर्ट मैरिज की, उसके बाद उदयपुर में दोनों ने ग्रांड तरीके से शादी की। दोनों की इस रॉयल वेडिंग के हर कार्यक्रम की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं, जिनपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।
इन सब के बाद आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे ने 13 जनवरी, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल, राजनीति, और व्यापार जगत के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। पार्टी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। वहीं, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी इस पार्टी में शामिल हुए।
इन सभी के बीच पार्टी में सबसे खास और स्पेशल आयरा खान का लहंगा लुक लगा। उनके रिसेप्शन का लहंगा बेहद खास है। इसे काफी तरह से तैयार किया गया था।
2 of 5
ira khan reception lehenga
- फोटो : instagram
बेहद खास था लहंगा
जानकारी के मुताबिक, आयरा खान ने अपने इस रिसेप्शन लुक को पूरा करने के लिए लाल और गोल्डन रंग के लहंगे को चुना था। इसके साथ हैवी वर्क का ब्लाउज और दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
3 of 5
ira khan reception lehenga
- फोटो : instagram
चाहती थीं ऐसा लुक
खास बात ये है कि आयरा के इस लुक को तैयार करने में पूरे सात महीनों का समय लगा। उनके इस लहंगे को डिजाइनर मोनाली रॉय ने डिजाइन किया था। आयरा शुरू से ही अपने रिसेप्शन के लिए पारंपरिक लहंगे के साथ मॉर्डन ब्लाउज ही चाहती थीं। ऐसे में डिजाइनर ने उनकी पसंद का खास ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ira khan reception lehenga
- फोटो : instagram
300 घंटों में हुआ था तैयार
लहंगे की खासियत की बात करें तो आयरा के इस लहंगे पर सिल्क का काम किया गया था। लाल रंग के इस लहंगे पर गोल्डन रंग का काम बेहद खूबसूरत दिख रहा था। इस पर जरदोजी का भी काम था। सिर्फ इस लहंगे को तैयार करने में 300 घंटे लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
ira khan reception lehenga
- फोटो : instagram
बेहद खूबसूरत था लुक
अपने लहंगा लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और लाल रंग का ही दुपट्टा कैरी किया था। हाथों में चूड़ी उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी। ब्लाउज काफी हैवी होने की वजह से उन्होंने गले में कुछ नहीं पहना था। अपने लुक के साथ उन्होंने लाल लिपस्टिक कैरी की थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।