{"_id":"5f7dbf31ec99de5c8e64d782","slug":"is-nora-fatehi-take-inspiration-from-kareena-kapoor-for-fashion-and-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही ने किया करीना कपूर को कॉपी, तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही ने किया करीना कपूर को कॉपी, तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi, kareena kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही ने जब से रिएलिटी शो के मंच पर जज की भूमिका निभाई है। फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वहीं बॉडीकॉन ड्रेस से आग लगाने के बाद जब वो साड़ी पहन देसी अवतार में आईं तो फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि नोरा फतेही ऐसे कपड़ों में नजर आईं जिसे करीना कपूर पहने स्पॉट हो चुकी हैं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वैसे तो बेबो यानी करीना कपूर बॉली़वुड की फैशनिस्टा हैं और आम लड़कियों के साथ ही दूसरी एक्ट्रेस भी इनसे स्टाइल इंस्पिरेशन लेती दिखती हैं। अब इस लिस्ट में नोरा फतेही का नाम भी जुड़ गया है। जिसका कारण हैं हाल ही में नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक जिसमें वो फूलो वाला जंपसूट पहने नजर आईं।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
दरअसल, नोरा फतेही जज की भूमिका से बाहर निकलने के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हूई थीं। जहां पर उन्होंने लाइट फ्लोरल प्रिंट वाला नीले रंग का जंपसूट पहना था। डेनिम और कॉटन फैब्रिक मिक्स ये जंपसूट डार्क एंड लाइट शेड में था। जिसकी स्टाइल से लेकर कंफर्ट तक ट्रैवलिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor, nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं नोरा ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खोल रखा था और साथ में सफेद रंग के स्नीकर कैरी किए थे। जो इस जंपसूट के साथ काफी मैच कर रहे थे। कमर पर बेल्ट और कॉलर के साथ बटन वाले इस जंपसूट का ओवरऑल लुक नोरा पर सूट कर रहा था। हालांकि नोरा से पहले इस तरह के जंपसूट में करीना कपूर नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, जन्मदिन वाले दिन करीना कपूर नीले रंग के डेनिम और कॉटन फैब्रिक के जंपसूट में स्पॉट हुई थीं। डार्क ब्लू कलर के इस जंपसूट में भी फ्लोरल डिजाइन बनी थी। वहीं कॉलर और बटनअप डिजाइन भी वैसी ही थी। हालांकि करीना ने इस लुक को पूरा करने के लिए सफेद रंग की ब्लॉक हील्स सैंडिल को मैच किया था। जिसमें उनका लुक स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल भी था। तो तस्वीरें देख खुद ही तय करिए कि नोरा का लुक करीना कपूर के लुक से मैच कर रहा है या नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।