जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवु़ड की हॉट डीवा में से एक हैं। जिनकी स्टाइल हमेशा फैंस को पसंद आती है। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या एथिनिक लुक। वेडिंग सेलिब्रेशन से लेकर रेड कार्पेट तक हर बार उनका स्टाइल इंप्रेस करने के लिए काफी होता है। जैकलीन अपने एथिनिक लुक से कई बार फैंस की तारीफ लूट चुकी हैं। तो चलिए देखें जैकलीन की वॉर्डरोब में रखे स्टाइलिश ब्लाउज के कलेक्शन।
जैकलीन फर्नांडिज के पास है सबसे ग्लैमरस ब्लाउज के कलेक्शन, ये तस्वीरें हैं सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन का ये सिल्वर लहंगा तो हर किसी को याद होगा। लेकिन इस खूबसूरत लहंगे की खूबसूरती बढाता ये ब्लाउज भी कुछ कम स्टाइलिश नही है। स्वीटहार्ट शेप नेक और पफी स्लीव किसी भी ब्लाउज को स्टाइलिश बना सकती है।
वहीं इस प्रिंटेड साड़ी के साथ पहना उनका ऑफ शोल्डर रफल स्लीव ब्लाउज उनकी सिंपल सी साड़ी को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी है।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
वहीं इस ग्रे कलर के लहंगे का सारा अंटेशन ब्लाउज और उसकी स्लीव है। जिसमें जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही ये डिजाइन किसी भी लड़की को फैशन इंस्पिरेशन देने के लिए काफी है।
जैकलीन फर्नांडिज के सबसे गॉर्जियस एथिनिक लुक में शामिल ये साड़ी लुक जबरदस्त है। खूबसूरत सिल्वर और व्हाइट नेट की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर बस्टियर स्टाइल ब्लाउज और लाइट वेवी हेयर जैकलीन के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।