श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन अपने सिंपल ब्यूटी की वजह से फैंस की चहेती बनी रहती है। मिस फर्नांडिज को नेचुरल दिखना ज्यादा पसंद है। सोशल मीडिया पर एक्टिव जैकलीन अपने ग्लैमरस लुक के साथ ही नो मेकअप लुक में भी नजर आ जाती हैं। अभी हाल ही में जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनकी तस्वीर चौंकाने वाली है। वहीं जैकलीन की इस तस्वीर पर फैंस भी काफी कमेंट कर रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडिज ने चेहरेे के धब्बों के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस दे रहे कुछ यूं रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जैकलीन ने हाल ही में सेल्फी शेयर की है। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत तो नजर आ रही हैं। लेकिन इस सेल्फी में एक खास बात है। दरअसल, इस तस्वीर में जैकलीन के चेहरे के सारे धब्बे नजर आ रहे हैं। ब्राउन रंग के धब्बे ज्यादातर पतली स्किन वालों या फिर गोरे रंग के लोगों को हो जाते हैं।
हीरोइन होने के नाते सबको लगता है कि इन सबका चेहरा बिल्कुल स्पॉटलेस होगा। लेकिन ऐसा नही है। जैकलीन ने अपनी ओरिजनल त्वचा को दिखाकर फैंस की तारीफ लूटी है। नाक और गालों पर दिख रहें भूरे रंग के धब्बों के बाद भी जैकलीन काफी खूबसूरत दिख रही हैं और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी फैन ने जैकलीन को क्यूटी लिखा है तो एक ने कमेंट किया है कि मुझे अपने फ्रैकल्स दे दो।
And out come the freckles 🌈🌻☀️🌼
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर अपनी इस तस्वीर के बाद ही गॉर्जियस लुक की एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो डार्क कलर के स्लिप ड्रेस में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
ब्युटीफुल स्माइल और मेसी हेयर के साथ जैकलीन पोज दे रही हैं। जिसमें वो कर्ल हेयर, न्यूड शेड लिपस्टिक और आंखों में काजल लगाए नजर आ रही हैं। वहीं ब्लैक कलर की नूडल स्ट्राईप स्लिप ड्रेस में उनका लुक काफी दिलकश नजर आ रहा है।