जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर बहुत अधिक तस्वीरें तो नहीं साझा करती हैं पर जब भी वे कोई वीडियो या फोटो डालती हैं तो फैंस उस पर कमेंट्स की झड़ी लगा देते हैं। वे अक्सर अपनी सामान्य सेल्फी खींचकर कोई सकारात्मक सा कैप्शन लगाकर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक सेल्फी साझा की है जिसमें वे स्माइल कर रही हैं और साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर ‘इट्स टाइम टू डांस’ लिखा हुआ है। यह कोई प्रोफेशनल फोटो शूट नहीं है बल्कि सामान्य सी एक सेल्फी है जिसे उन्होंने लेटकर खींचा है। जहां कुछ फैंस को यह तस्वीर बहुत अच्छी लग रही है वहीं इसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। इससे पहले जैकलीन अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। फिलहाल वे अपने महंगे बंगले को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जैकलिन का यह लेटेस्ट चर्चित लुक।
सफेद टॉप में जैकलीन ने डाली तस्वीर, डार्क अंडर आर्म को लेकर हुई आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉप टॉप है सुंदर
जैकलीन की इस सेल्फी में उनका सफेद रंग का क्रॉप टॉप दिख रहा है। इसमें आगे की तरफ नेट भी दिया हुआ है और यह पूरा एक ही रंग का है। इस पर कोई प्रिंट भी नहीं है। यह शोल्डरलेस पैटर्न है। जैकलीन पर यह टॉप बहुत अच्छा लग रहा है।
चेहरे पर है हल्का मेकअप
यह तस्वीर जैकलीन के घर की ही दिखाई दे रही है क्योंकि इसमें उन्होंने बालों की सामान्य सी पोनीटेल बनाई हुई है और मेकअप भी बहुत ही लाइट है। पिंक शेड की लिपस्टिक उनके चेहरे पर खूब जंच रही है। कानों में बहुत छोटे से टॉप्स पहने हुए हैं जो कि उनपर बहुत प्यारे लग रहे हैं।
लोगों ने की अंडरआर्म्स की बात
दरअसल जैकलीन सेल्फी लेते हुए एक हाथ से फोन पकड़े हुए हैं वहीं दूसरे हाथ को उन्होंने ऊपर की ओर करके रखा है। इस वजह से एक हाथ की अंडरआर्म साफ दिखाई पड़ रही है और यह थोड़ी डार्क है। यही वजह है कि फैंस इस तस्वीर पर अंडरआर्म्स को लेकर खूब आलोचना कर रहे हैं।
जैकलीन कोई पहली बार ट्रोल तो नहीं हुई हैं। एक बार जब उन्होंने सफेद रंग का ही एक क्रॉप टॉप पहना था जो कि साइड से थोड़ा फट रहा था, तब लोगों ने उनका खूब ही मजाक बनाया था लेकिन मजाक तो इस बार बन रहा है पर टॉप को लेकर नहीं उनके डार्क अंडरआर्म को लेकर। हालांकि उर्वशी रौतेला को यह तस्वीर अच्छी लगी इसलिए उन्होंने कमेंट भी किया है।