Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
janhvi kapoor gets troll for wear award show outfit at airport, users say atleast take shawl or jacket in trav
{"_id":"639d6493eb0f8326b923ccb4","slug":"janhvi-kapoor-gets-troll-for-wear-award-show-outfit-at-airport-users-say-atleast-take-shawl-or-jacket-in-trav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi kapoor: एयरपोर्ट पर इतना बनठन कर पहुंची जान्हवी, देखते ही लोगों ने किया कमेंट-ऐसे कपड़ों में....","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janhvi kapoor: एयरपोर्ट पर इतना बनठन कर पहुंची जान्हवी, देखते ही लोगों ने किया कमेंट-ऐसे कपड़ों में....
जान्हवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहने लगी हैं। एक के बाद एक उनके लुक्स पर फैंस जमकर तारीफ करते हैं। अवॉर्ड शो से लेकर पार्टी में जान्हवी अपनी ऑवरग्लॉस फिगर दिखाने का मौका नहीं छोड़ती। टाइट फिटिंग ड्रेस से लेकर डीप नेकलाइन और बैकलेस जान्हवी ग्लैमरस लुक के लिए हर आउटफिट को पहनते दिखती है। उनका लेटेस्ट लुक भी काफी स्टाइलिश दिख रहा है। जिसमे वो काले रंग की ड्रेस पहने रेडी हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हुईं जान्हवी ने काले रंग की लांग ड्रेस पहन रखी थी। जिसकी ऑफ शोल्डर और बॉडी फिटिंग डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं लेटेक्स फैब्रिक से तैयार इस ड्रेस की फिटिंग कमाल की थी। जिसमे पीछे की तरफ स्लिट बनी थी। इतनी गॉर्जियस ड्रेस के साथ जान्हवी ने खुले बालों और सॉफ्ट कोहल आई मेकअप के साथ लुक को पूरा किया था।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पहने जान्हवी काफी हसीन दिख रही थी। उनका ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। हालांकि एयरपोर्ट पर इतना सजधज कर पहुंची जान्हवी को देख लोगों ने ट्रोल कर दिया। जान्हवी के वीडियो और तस्वीरों के सामने आते ही लोग कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'ऐसे कपड़े एयरपोर्ट पर कौन पहनता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
अवॉर्ड शो से सीधा एयरपोर्ट पहंची जान्हवी को देख एक यूजर ने लिखा कि लुकिंग सुपरहॉट लेकिन ट्रैवल में ऐसे कपड़े कौन पहनता है। हालांकि बता दें कि जान्हवी कपूर ब्लैक लेदर ऑफ शोल्डर ड्रेस में अवॉर्ड शो में पहुंची थी। जिसके साथ मैचिंग के ब्लैक लेदर ग्लव्स को पेयर किया था। जान्हवी का ये लुक अवॉर्ड शो के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। जिसमे वो हमेशा तरह ही सिजलिंग नजर आ रही हैं।
बता दें कि जान्हवी कपूर अक्सर कपड़ों की वजह से चर्चा बटोर लेती हैं। पिछले दिनों ही अवॉर्ड शो में पहुंची जान्हवी ने नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमे वो अपनी टोंड मिडरीफ दिखाते नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।