{"_id":"635f7d8fcf919a766116024d","slug":"janhvi-kapoor-go-hot-in-strapless-blouse-for-mili-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: बिना बांह के बोल्ड डिजाइन के ब्लाउज को पहन जान्हवी कपूर ने चुरा ली दिलों की धड़कन, देखें तस्वीर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janhvi Kapoor: बिना बांह के बोल्ड डिजाइन के ब्लाउज को पहन जान्हवी कपूर ने चुरा ली दिलों की धड़कन, देखें तस्वीर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर हर दिन फैंस के दिलों की धडकन चुरा लेती हैं। अपने सिजलिंग लुक से जान्हवी जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। फिर वो चाहे हैलोवीन पार्टी में पहुंची हो या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए। उनके स्टाइल सेंस के जमकर चर्चे होते हैं। अभी हैलोवीन पार्टी का लुक फैंस भूले भी नहीं थे कि जान्हवी ने लेटेस्ट तस्वीरों से एक बार फिर हर किसी का ध्यान खींच लिया। साड़ी पहने भले ही जान्हवी देसी अंदाज में तैयार हों। लेकिन उनका देसी लुक भी गजब का हॉट दिख रहा है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के लिए व्यस्त हैं। जिसके लिए वो हर बार नए अंदाज से हर किसी को हैरान कर रही हैं। कभी टाइट फिटिंग कपड़ों में जान्हवी अपनी फिगर फ्लांट करती हैं तो कभी साड़ी पहन देसी बाला बन जाती हैं। इस बार जान्हवी कपूर ने सफेद रंग की साड़ी को अपने लिए चुना है। जिसके किनारों पर सिल्वर वर्क किया गया है। वहीं पूरी साड़ी पर छोटी-छोटी सिल्वर एंब्रायडरी की बूटियां बनी हैं।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं साड़ी से ज्यादा खास इसका ब्लाउज है। जो इसे बोल्ड लुक दे रहा है। जान्हवी ने हैवी सिल्वर एंब्रायडरी वाला ट्यूब डिजाइन का ब्लाउज चुना है। जो इसे हॉट लुक दे रहा है। बिना बांह की डिजाइन के इस ब्लाउज में जान्हवी बेहद हसीन दिख रही हैं। जिसे उन्होने सिल्वर ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। वहीं फोटोशूट के लिए वो बालों को साइड पार्टीशन के एक कंधे पर रखे दिख रही हैं। जबकि साड़ी को कंधे पर प्लीट्स बनाकर रखा गया है। जो बेहद गॉर्जियस दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
बता दें कि एक दिन पहले ही दोस्त की हैलोवीन पार्टी में पहुंची जान्हवी ने सारी हसीनाओं के बीच लाइमलाइट बटोरी थी। इस पार्टी के लिए जान्हवी ने काले रंग की ऑफ शोल्डर फुल स्लीव डिजाइन की टाइट फिटिंग ड्रेस को चुना था। जिसके बैक पर हाई स्लिट था। वहीं इस ड्रेस में जान्हवी की ऑवरग्लॉस बॉडी आसानी से फ्लांट हो रही थी। जबकि इस हॉट से लुक को जान्हवी ने ब्लैक लिपस्टिक के साथ हैलोवीन पार्टी के लिए परफेक्ट बना दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
दिवाली पर हो रहीं बॉलीवुड पार्टी में भी जान्हवी कपूर का लुक ध्यान खींचने में कामयाब हुआ था। हरे रंग के सिकुइन वर्क वाले लहंगे में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची जान्हवी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं मरमेड लुक वाला जान्हवी का लहंगा बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।