Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Janhvi Kapoor in neon green mini dress for film Roohi Afzana promotion looks like a glamorous diva
{"_id":"6035f3af8ebc3ee8ed3981d7","slug":"janhvi-kapoor-in-neon-green-mini-dress-for-film-roohi-afza-promotion-look-like-a-glamorous-diva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर ने दिखाया दो अंदाज, क्यूट लुक के बाद ग्लैम डॉल बनीं आईं नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जान्हवी कपूर ने दिखाया दो अंदाज, क्यूट लुक के बाद ग्लैम डॉल बनीं आईं नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर का फैशन सेंस दिन पर दिन बोल्ड होता जा रहा है। अपनी फिल्म रूही के प्रमोशन के लिए वो हर बार अलग अंदाज में फैंस के सामने आ रही हैं। जिसमे से कुछ तस्वीरें खुद जान्हवी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे वो नियॉन रंग की ड्रेस में पोज दे रही हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपना फोटोशूट साझा किया है। जिसमे नियॉन रंग की ड्रेस में वो जलवे दिखा रही हैं। शार्ट लेंथ की ड्रेस जिसके साइड पर छोटी सी फ्लेयर जोड़ी गई है। वहीं इस ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे ग्लैम लुक दे रही है। वहीं जान्हवी इस शार्ट ड्रेस के साथ अपने टोंड लेग्स फ्लांट करते नजर आ रही हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
वहीं जान्हवी ने अपने इस ब्राइट कलर ड्रेस को सिंपल और एलिगेंट मेकअप के साथ मैच किया है। फ्लॉलेस बेस मेकअप और लंबे घने बालों को खुला छोड़ने के साथ जान्हवी आंखों पर लगभग नो मेकअप और न्यूड शेड की पिंक लिपस्टिक को लगाए दिखीं। वहीं इस नियॉन ड्रेस को जान्हवी ने न्यूड शेड के पम्प्स के साथ कंप्लीट लुक दिया है। जान्हवी के ग्लैमरस लुक की तस्वीर पर फैंस भी जमकर लाइक कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारों को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram fan page
वैसे बता दें कि जान्हवी फैशन के मामले में काफी आगे हैं और हर बार अपने हटके लुक से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती है। इस ग्लैम डॉल वाले लुक से पहले जान्हवी अपनी पाइलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। जहां पर उनका शार्ट स्कर्ट वाला लुक गजब का खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram fan page
फ्रिल वाली सफेद रंग की शार्ट स्कर्ट के साथ जान्हवी जैकेट पहने दिखीं। वहीं खुले बालों के साथ चेहरे पर चश्मा लगाए वो किसी स्कूल गर्ल की तरह क्यूट दिख रही थीं। वहीं जान्हवी के साथ उनके को स्टार वरुण शर्मा भी स्पॉट हुए। बता दें कि दोनों कलाकार फिल्म रूही में साथ काम किए हैं। ये फिल्म जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।