सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक कातिल अदाओं से जान्हवी कपूर लूट रहीं फैंस का दिल, मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Jun 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor show glam look in her latest photoshoot bikini blouse with thigh high slit lehenga
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर बीटाउन की उन स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो बिना किसी शोर-शराबे के अपने काम में लगी रहती हैं। एक के बाद एक अक्सर ही उनके फोटोशूट सामने आते हैं। जिसमे उनका गॉर्जियस अंदाज फैंस को खासा पसंद आता है। वैसे भी जान्हवी कपूर ने लोगों के दिलों में धीरे-धीरे ही सही पर अपनी जगह बना ली हैं। ऐसे में लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। जान्हवी भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका क्यूट लुक फैंस को खासा पसंद आता है। अभी हाल ही में जान्हवी ने अपने वेकेशन के दौरान का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमे वो बिकिनी शूट से लेकर बाइक पर राइडिंग की मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा की हैं। मैगजीन के लिए कराए इस फोटोशूट में जान्हवी का ग्लैमरस और सेसी लुक नजर आ रहा है। जान्हवी की इन दिलकश अदाओं पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 

Trending Videos
janhvi kapoor show glam look in her latest photoshoot bikini blouse with thigh high slit lehenga
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी ने इन फोटोशूट के लिए लहंगे का चुनाव किया है। लेकिन इन लहंगों के साथ भी वो काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। थाई हाई स्लिट लहंगे के साथ बिकिनी डिजाइन ब्लाउज और पैरों में बूट्स बिल्कुल ही हटके और हॉट लुक दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor show glam look in her latest photoshoot bikini blouse with thigh high slit lehenga
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जिसके साथ जान्हवी का मेकअप भी काफी खास था। जो ड्यूई और वेल कॉन्ट्यूर किया गया था। बीज कलर के इस हॉट स्टाइल आउटफिट को डिजाइनर तोरानी के कलेक्शन से लिया गया है। वहीं इस खास लुक के साथ मैच किया नेकपीस भी काफी हटके था। जिस पर से नजरें हटाना भी मुश्किल लग रहा था। 

janhvi kapoor show glam look in her latest photoshoot bikini blouse with thigh high slit lehenga
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वैसे भी मैगजीन फोटोशूट के लिए के लिए जान्हवी अक्सर ही गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इस बार कैसे जान्हवी का लुक खास ना होता। तरुण ताहिलियानी के लहंगे में रेडी जान्हवी कपूर हमेशा की तरह ही बिंदास और इनोसेंट नजर आ रही हैं। मेसी हेयर और ड्यूई मेकअप के साथ हैवी वर्क वाले लहंगे ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed