फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ते कपड़ों के साथ जान्हवी कपूर की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, ये रहीं तस्वीरें

Thu, 17 Dec 2020 06:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor wear 3k scarf top for kareena kapoor radio chat show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह जान आपको भी थोड़ी हैरान होगी। जहां एक्ट्रेस अपने महंगे लुक्स और पर्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं श्रीदेवी की लाडली अपने सस्ते कपड़ों की वजह से फैंस का दिल चुरा रही हैं। दरअसल, करीना कपूर के रेडियो चैट शो पर पहुंची जान्हवी कपूर ने क्यूटनेस के साथ ऐसे स्टाइलिश कपड़े पहने कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

janhvi kapoor wear 3k scarf top for kareena kapoor radio chat show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

दरअसल, रेडियो चैट शो के लिए पहुंची करीना कपूर की स्टाइल तो जमकर सुर्खियां बटोर रही थी। लेकिन जान्हवी ने जैसे ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो ये वायरल होने लगी। जान्हवी इन फोटोज में काफी क्यूट नजर आ रही थीं। वहीं उनका स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आया। जिसमें जान्हवी ने पैंट और प्रिटी लुक का टॉप पहन रखा था।

janhvi kapoor wear 3k scarf top for kareena kapoor radio chat show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

ग्रीन कलर के आरामदायक पलाजो पैंट के साथ जान्हवी ने स्कार्फ टॉप पहन रखा था। स्ट्रेट नेकलाइन और बैकलेस होने के साथ इस में टाई स्ट्रैप्स बनी थीं। वहीं रिलैक्स फिट और फ्लोरल प्रिंट का ये टॉप जान्हवी को क्यूट लुक दे रहा था। वैसे ये आउटफिट लड़कियों के लिए संडे ब्रंच से लेकर आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं जान्हवी ने इस कूल लुक को अपने पर्ल नेकलेस, छोटे सिल्वर हूप्स और पिंक लिप्स के साथ स्ट्रेट हेयर के साथ पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor wear 3k scarf top for kareena kapoor radio chat show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं इस कूल आउटफिट के साथ जान्हवी ने सफेद रंग के स्नीकर को मैच किया था। जो किसी भी लड़की का पसंदीदा आउटफिट बन सकता है। जान्हवी का ये कूल लुक बहुत ज्यादा कीमत का नही है। इसे आप भी आसानी से घर ला सकती हैं। दरअसल, alice scarf टॉप मात्र 3720 रुपये का है। जिसे खरीदना बहुत मुश्किल नही है। 

विज्ञापन
janhvi kapoor wear 3k scarf top for kareena kapoor radio chat show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वैसे ये पहली बार नही है। पिछले दिनों जान्हवी कपूर ने विज्ञापन के लिए बेहद सस्ती सी समर ड्रेस पहनी थी। पोल्का डॉक की पीले रंग की शार्ट ड्रेस की कीमत सुन हर कोई हैरान था। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में इस ड्रेस की कीमत मात्र 800 रुपये बताई गई थी। जिसे सुन किसी का भी यकीन करना मुश्किल था। लेकिन जान्हवी कपूर हर बार अपनी स्टाइलिश लेकिन बेहद सस्सी फैशन च्वॉइस से हर किसी को हैरान कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed