गर्मियों का मौसम आते ही सेलिब्रिटीज का फैशन ट्रेंड बिल्कुल बदल चुका है। कपड़ों के चयन से लेकर रंगों तक में बदलाव दिखाई पड़ रहा है। बिग बॉस के घर में अपने मोहक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली जैस्मिन अक्सर अपने फोटो शूट और रिल्स में भी बेहद दिलकश नजर आती हैं। इस बार जैस्मिन ने पीले रंग का एक सिंपल सा मगर बेहद आकर्षक वनपीस पहना है जो कि लोगों को बहुत पसंद आया और फैंस ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स की बाढ़ ही ला दी। अगली स्लाइड्स से जानिए कैसा है कि ये जैस्मिन का गर्मियों वाला प्यारा लुक।
पीले वनपीस में जैस्मिन भसीन लग रही हैं बेहद प्यारी, फैंस ने कहा ‘मैंगो बेबी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रकार है पूरा लुक
जैस्मीन ने पीले रंग के इस थ्री- फोर्थ लेंथ वाले ड्रेस को क्रीम कलर के टर्टल नेक के साथ पहना है, जिससे कि उन्हें एकदम स्मार्ट लुक मिल रहा है। जैस्मीन ने इस ड्रेसअप के साथ किसी भी प्रकार की कोई हैवी एसेसरीज नहीं पहनी है। हाथ में एक सामान्य सी अंंगुठी नजर आ रही है। नाखूनों पर उन्होंने सफेद कोट की नेलपेंट लगाई है। बालों को लेयर्स में ही सेट किया गया है। हेयर स्टाइलिंग मीनी महादिक ने की है।
इस प्रकार है मेकअप
गर्मियों और आउटफिट के अनुसार ही जैस्मीन का मेकअप एक सिंपल है। आंखों में हल्का काजल और मस्करा नजर आ रहा है। नाक को हाइलाइट किया गया है। साथ ही होठों पर हल्के गुलाबी रंग से मिलते- जुलते शेड का उपयोग किया गया है। नंदिनी आडवाणी ने जैस्मीन का मेकअप किया है। आउटफिट जारा से है, स्टाइलिंग सिमरत बोहरा ने की है। तस्वीर में आगे की ओर झुककर और पीछे से दीवार से सटकर जैस्मीन परफेक्ट पोज दे रही हैं।
जैस्मीन के इस पीले आउटफिट को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट करने लगे। अधिकांश कमेंट में उनके इस लुक की खूब सराहना हुई है। वहीं एक प्रशंसक ने उन्हें ‘मैंगो बेबी’ कह डाला है। एक ने तुकबंदी करते हुए लिखा है कि ‘जैस्मीन भसीन, सबसे हसीन’। लड़कियों ने भी इस लुक को बहुत पसंद किया है।