बारिश का मौसम आते ही टेलीविजन के कलाकार फ्लोरल आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बना रहे हैं। जेनिफर विंगेट के प्रशंसकों की कमी नहीं है। वे सोशल मीडिया पर समय-समय पर तस्वीरें डालती रहती हैं। माया का किरदार निभाने वाली जेनिफर का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा का विषय बना हुआ है। जेनिफर ने इस लुक में फैशनेबल सूट पहना हुआ है और अलग-अलग तरह से वे पोज कर रही हैं। उन्होंने टीवी पर जो किरदार निभाए हैं उनमें भी उनका फैशन स्टेटमंट हमेशा ट्रेंडिंग रहा है। जेनिफर अक्सर बोल्ड लुक्स को भी बखूबी कैरी करती हैं। यह उनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। लेटेस्ट फोटोशूट में उनकी भाव-भंगिमाएं भी एकदम एटीट्यूड वाली दिखाई दे रही हैं। फोटोशूट की लोकेशन भी एकदम अलग है। पिछले दिनों पारंपरिक परिधानों में उन्होंने तस्वीरें साझा की थी, ये लुक भी उनके फैंस को पसंद आया था। अगली स्लाइड्स से देखिए जेनिफर का यह लेटेस्ट लुक।
जेनिफर विंगेट लेटेस्ट लुक में लग रही हैं बेहद आकर्षक, पहना है नीला फ्लोरल ड्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है आउटफिट
जेनिफर ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है। इसपर गुलाबी रंग के फूल बने हैं और हल्के और डार्क रंग की हरी पत्तियां भी हैं। उन्हें गहरे नेक वाला क्रॉप टॉप को पैंट के साथ पेयर किया है और ऊपर से जैकेट डाल रखी है। पूरा आउटफिट एक ही रंग और प्रिंट का है।
बालों का स्टाइल है जबरदस्त
जैनिफर के बालों की स्टाइलिंग भी बहुत अच्छे से की गई है। उनके छोटे बालों में हल्के कर्ल्स दिए गए हैं और बालों में हाइलाइटिंग के बजाय कलर ही किया हुआ है। उन्होंने कानों में खूबसूरत इयररिंग्स पहने हैं और हाथों में एक अंगुठी है।
अदाएं हैं जबरदस्त
जैनिफर ने अलग-अलग पोज में ये तस्वीरें क्लिक करवाई है जिसमें एक में वे कमर पर हाथ रखकर पोज कर रही हैं तो अन्य तस्वीर में वे बालों को पकड़कर पोज दे रही हैं। जेब में हाथ डालकर खड़ी और निगाहें नीचे किए हुए जैनिफर की तस्वीर को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
डस्की टोन पर है मेकअप
जैनिफर ने इस लुक के साथ डस्की मेकअप करवाया है। डार्क रंग की लिपस्टिक उनके होठों पर अच्छी लग रही है। आंखों का मेकअप बहुत ज्यादा डार्क नहीं रखा गया है। हाथों में वाइट कलर की शाइन वाली नेलपेंट लगाई हुई है।