फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीली साड़ी में काम्या पंजाबी लग रही हैं जबरदस्त, जूलरी भी है परफेक्ट

Wed, 23 Jun 2021 06:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 23 Jun 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
kamya panjabi yellow saree beautiful look in hindi
kamya panjabi - फोटो : social media

बिग बॉस और कई सारे सीरियल में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी काम्या पंजाबी अपने लेटेस्ट लुक में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। 41 वर्षीय काम्या ने पिछले वर्ष ही विवाह किया है और तभी से वे सुर्खियों में हैं। काम्या फैशन को लेकर भी हमेशा अपडेट रहती हैं। वे छोटे पर्दे पर अक्सर साड़ी और सूट में नजर आती हैं लेकिन बिगबॉस के घर में लोगों ने उन्हें हर अवतार में देखा और खूब पसंद भी किया है। काम्या पीली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनकी जूलरी और मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। उनके प्रशंसकों ने उनके इस लुक की खूब तारीफ की है। टीवी एक्ट्रेस पूजा सिंह और काम्या के टेलीविजन के अन्य साथियों ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं। काम्या को खुद उनका यह लुक खूब पसंद आ रहा है इसलिए उन्होंने ये तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने कैप्शन में ही ये बात लिख दी है। शादी के बाद से ही काम्या इस तरह के लुक्स को ट्राय करना पसंद कर रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए काम्या पंजाबी का यह खूबसूरत लेटेस्ट लुक। 

kamya panjabi yellow saree beautiful look in hindi
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
काम्या ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी पर कोई प्रिंट नहीं है। हल्के सुनहरे रंग की मोट लेस जरूर बॉर्डर पर लगी है। उन्होंने ओपन पल्लू में इस साड़ी को ड्रेप किया हुआ है। ब्लाउज को सिंपल ही बनवाया गया है और पीले रंग का ही ब्लाउज है। 

kamya panjabi yellow saree beautiful look in hindi
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

हरी चूड़ियां हैं बहुत खूबसूरत
काम्या के हाथों में कांच की हरी चूड़ियां हैं। इन चूड़ियों के आगे उन्होंने गोल्डन कड़े डाले हुए हैं। गले में दो हार पहने हैं जिनमें से एक चोकर पैटर्न में है। हाथ में एक अंगुठी है। कानों में सुंदर ईयररिंग्स हैं। सिल्वर रंग का नाक कांटा उनके चेहरे को अलग लुक दे रहा है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamya panjabi yellow saree beautiful look in hindi
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

चेहरा एकदम चमक रहा है
काम्या पंजाबी इन तस्वीरों में खुश लग रही हैं, वे मुस्करा रही हैं। उनकी आई ब्रो पॉइंटेड है। आंखों में लाइनर लगाया हुआ है। बालों में टाइट जूड़ा बनाया हुआ है। गुलाबी रंग का लिपशेड लगाया हुआ है और आई-ब्रो को हाईलाइट किया है। कंठहार में गोल्डन और सिल्वर दोनों ही रंग हैं। 

 

विज्ञापन
kamya panjabi yellow saree beautiful look in hindi
kamya panjabi - फोटो : social media
अलग-अलग पोज दे रही हैं
काम्या इन तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं। काम्या ने हेयर एसेसरीज भी पहनी हुई है जिससे कि उनके बाल और भी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। आगे से एक लट निकली हुई है जो कि उनके चेहरे पर बहुत अच्छी लग रही है।  इस लुक में उन्होंने प्रॉपर मांग भरी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed