{"_id":"6200e718b90adc250a473198","slug":"kareena-kapoor-black-satin-shirt-with-green-flayerd-pants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: करीना कपूर डिनर के लिए चुना ऐसा आउटफिट लगा ये क्या पहन लिया","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kareena Kapoor: करीना कपूर डिनर के लिए चुना ऐसा आउटफिट लगा ये क्या पहन लिया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। जिनका हर लुक काफी परफेक्ट होता है। फिर वो चाहे ट्रे़डिशनल साड़ी वाला लुक हो या फिर ग्लैमरस आउटफिट। हर बार वो महफिल लूट ही लेती हैं। इस बार भी जब वो अपनी गर्ल गैंग के साथ डिनर करने निकलीं। तो उनके आउटफिट पर हर किसी की निगाहें अटक गईं।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर खान अमृता अरोड़ा के साथ डिनर करने निकली थीं। जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। रेस्त्रां से बाहर आते अमृता अरोड़ा जहां हर बार की तरह ही शार्ट एंड बोल्ड कपड़ों में नजर आईं। जो काफी बेसिक दिख रहा था। इसके साथ अमृता ने सफेद रंग के बूट्स कैरी किए थे। जिसमे किसी तरह की हील्स नही थी। वहीं करीना कपूर हमेशा की तरह ही अलग लुक में नजर आईं।
3 of 5
करीना कपूर , अमृता अरोड़ा
- फोटो : social media
करीना ने इस डिनर पार्टी के लिए काले रंग का सैटिन का शर्ट चुना था। जो कि थोड़ा सा ओवरसाइज था। वहीं इस काले रंग के शर्ट को करीना ने हरे रंग के स्ट्रेट फिट पैंट्स के साथ पेयर किया था। वहीं हरे और काले रंग के आउटफिट के साथ करीना ने हॉट पिंक कलर का प्वॉइंटेड टो पम्प्स कैरी किए थे। वैसे तो करीना इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
लेकिन उनका ये कलर ब्लॉक मैचिंग आउटफिट जरा भी खूबसूरत नहीं लग रहा था। हालांकि करीना ने अपने इस लुक को पूरी तरह से एक्सपेंसिव बनाया है खास हैंडबैग की मदद से। करीना ने गुची-बैलेंसियागा का हैकर प्रोजेक्ट मी़डियम जैकी 1961 बैग कैरी किया है। जिसकी कीमत है करीब 2,38,855 रुपये। ये एक्सपेंसिव हैंडबैग ब्रांड के लिमिटेड एडिशन में शामिल है। जो कि चिक लुक देने के लिए काफी है।
वहीं बात करें करीना के मेकअप की तो करीना ने कोहल आई की मदद से इसे स्टाइलिश बनाया है। वहीं मिडिल पार्टीशन हेयर के साथ ही मास्क चेहरे पर लगा रखा है। वैसे बता दें कि करीना कपूर हमेशा गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के भी करीना ने काले रंग का शार्ट ड्रेस पहन रखा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।