फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी में करीना कपूर के कपड़े देख हो जाएंगे फैन, तस्वीरें देख कहेंगी ये हमें क्यों ना मिले?

Thu, 22 Oct 2020 05:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan wears most stylish dresses in home during second pregnancy
kareena kapoor - फोटो : instagram

करीना कपूर बॉलीवड की स्टाइल क्वीन यूं ही नही हैं। उनके कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज का कलेक्शन कुछ ऐसा होता है कि हर कोई बस उसे देखता ही रह जाए। और फिर करीना कपूर सारे लुक्स को इतना ग्रेसफुली कैरी करती हैं कि फैंस दीवाने हो जाते हैं। फिर वो चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर कैजुअल लुक। रिस्की आउटफिट्स से लेकर जींस, बैगी शर्ट तक शामिल हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइलिश लेकिन कंफर्ट लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। प्रेंग्नेंसी के शुरूआती हफ्तों से ही करीना लगातार कफ्तान जैसी कंफर्टेबल ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी ये कफ्तान सीरीज अभी भी जारी है। 

kareena kapoor khan wears most stylish dresses in home during second pregnancy
kareena kapoor - फोटो : instagram

इसके साथ ही करीना प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। और वो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये जानकारी साझा कर रही हैं। अभी हाल ही में करीना ने एक ऐड का वीडियो शेयर किया था। जिसमें बेबी पिंक कलर का बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने वो नजर आ रही हैं। मशहूर फैशन ब्रांड जारा की ये ड्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थी। पर्पल पिंक कलर की ड्रेस जिस पर पोल्का डॉट प्रिंट बने थे। वहीं इस ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे काफी क्यूट बना रही थी। वहीं इस ड्रेस पर लगी फ्रंट नॉट इसे काफी अट्रैक्टिव बना रही थी। वहीं करीना इस ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। 

kareena kapoor khan wears most stylish dresses in home during second pregnancy
kareena kapoor - फोटो : instagram

वैसे बता दें कि करीना ने इस ड्रेस को मिनिमम मेकअप के साथ कंप्लीट लुक दिया था। वहीं बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ मैच किया गया है। वैसे बता दें कि करीना की ये ड्रेस काफी बजट में है और आसानी से आपकी वॉर्डरोब में शामिल की जा सकती है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत है करीब 2999 रुपये, जो कि बजट में आसानी से शामिल हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan wears most stylish dresses in home during second pregnancy
kareena kapoor - फोटो : instagram

यहीं नहीं करीना ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक बार फिर कंफर्टेबल कफ्तान को चुना था। मसाबा गुप्ता का डिजाइन किया ये ड्रामेटिक कफ्तान काफी अलग था। ब्लैक कलर का ये कफ्तान मसाबा के थॉट ऑफ कफ्तान कलेक्शन से चुना गया था। जिसमें पैरों की तरफ भूतिया प्रिंट बना हुआ था। वहीं करीना के इस कफ्तान की कीमत कुछ कम नही थीं। मसाबा गुप्ता का ये डिजाइन किया हुआ कफ्तान 9,999 रुपये कीमत का है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed