फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर का प्रेग्नेंसी ग्लो फिर आया नजर, पीले गाउन में खींचा सबका ध्यान

Sat, 06 Feb 2021 08:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 06 Feb 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor out for shooting in yellow kaftan dress pregnancy glow seen in pic
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर प्रेग्नेंसी के समय को काफी अच्छे से एंज्वॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उनके नौवें महीने पूरे होने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। वहीं इस प्रेग्नेंसी के दौर में उनका फैशन लेवल काफी हाई था। स्टाइलिश को-आर्ड सेट से लेकर कंफर्टेबल कफ्तान में उन्होंने खूब लाइम लाइट लूटी। वहीं करीना के चेहरे पर दिख रहा प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। 

kareena kapoor out for shooting in yellow kaftan dress pregnancy glow seen in pic
करीना - फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर

सेलिब्रेटी ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट की ताजा रिपोर्ट में भारतीय अभिनेत्रियों में चौथा स्थान पाने वाली करीना कपूर खान शनिवार को मुंबई में एक शूटिंग के लिए घर से बाहर निकलीं। महिलाओं की सेहत से जुड़े एक उत्पाद के लिए हुई इस शूटिंग के लिए वह पीले रंग का गाउन पहनकर निकलीं।

kareena kapoor out for shooting in yellow kaftan dress pregnancy glow seen in pic
करीना कपूर खान - फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर

पीले रंग के कफ्तान जिस पर लाल रंग के फूलों के प्रिंट बने थे। वहीं साथ में किनारे की ओर ड्रास्टिंग ड्रेस की फिटिंग के लिए परफेक्ट दिख रही थी। छोटे बालों के साथ करीना बिल्कुल कम मेकअप में दिखीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के ग्लो ने उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। पीले रंग के कफ्तान के साथ काले रंग की स्लाइडर जिस पर लाल और सफेद रंग का बो बना था। परफेक्ट लुक दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor out for shooting in yellow kaftan dress pregnancy glow seen in pic
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रेग्नेंसी के नौंवे महीने में भी करीना काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों ही उनका एक और फोटोशूट वायरल हो रहा था। जिसमे वो गुलाबी रंग के काल्फ लेंथ ड्रेस पहने दिखीं थीं।  

विज्ञापन
kareena kapoor out for shooting in yellow kaftan dress pregnancy glow seen in pic
करीना कपूर - फोटो : instagram

वहीं पीला गाउन, पैरों में चप्पल और हाथ में मोबाइल पकड़े दिखीं करीना कपूर खान के चेहरे की चमक बता रही है कि वह सेलेब्रिटी की ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट में अपना रुतबा बढ़ने से कितना खुश हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल करीना का इस लिस्ट में पांच स्थान का प्रमोशन हुआ है और इस वक्त भी उनकी एक हां के लिए ब्रांड्स की कतार लगी है। ऐसे ही एक ब्रांड का शूट शनिवार को उन्होंने किया जिसका एलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed