बॉलीवुड की बेबो ने जब से इंस्टाग्राम पर कदम रखा है वो धमाल मचा रही हैं। कुछ ही महीनों में 3 मिलयन से भी ज्यादा फॉलोअर बनाने वाली करीना इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें और अपने परिवार के लॉकडाउन के समय दिनभर के रूटीन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड करन जौहर को जन्मदिन विश करने के लिए उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें करीना संग करन जौहर और उनके दोस्त साथ में खड़े हैं। जिसमें सबका ध्यान उनके स्टाइलिश पर्स ने खींचा।
करीना कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर लेकिन सबका ध्यान खींचा बेबो की 'पर्स' ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना इस तस्वीर में हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं और उन्होंने काले रंग का लेदर का जैकेट और काली पैंट पहन रखी है। साथ ही उन्होंने गुची ब्रांड का पाउच हाथों में लिया है। वहीं बात करें करन जौहर की तो उन्होने गोल्डन रंग के प्वांइटेड शूज पहन रखे है।
View this post on Instagram
Here's another one for my partner in pouts 😋❤️ Happy birthday @karanjohar
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना कपूर की इस तस्वीर में करीना कपूर के लुक से ज्यादा ध्यान लोगों का उनके पर्स पर गया। 12 इंच के इस छोटे से गुची ब्रांड के पर्स की कीमत करीब 66000 हजार रुपये है। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है।
लेकिन हम बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब करीना कपूर इतने महंगे पर्स के साथ नजर आई हैं। अक्सर ही वो अपने लुक को खास बनाने के लिए महंगे पर्स लेती दिख जाती हैं। बेटे तैमूर के जन्मदिन पर काले रंग के पोल्का डॉट ड्रेस के साथ भी उनका लिया पर्स काफी एक्सपेंसिव था।