{"_id":"6202572f71e87f5b6a322c8f","slug":"karishma-tanna-post-wedding-rituals-in-pink-silk-saree-for-griha-pravesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karishma Tanna: मांग में सिंदूर और हाथो में मेहंदी, करिश्मा तन्ना का शादी के बाद दिखा इतना खूबसूरत लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karishma Tanna: मांग में सिंदूर और हाथो में मेहंदी, करिश्मा तन्ना का शादी के बाद दिखा इतना खूबसूरत लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karishma tanna, varun bangera
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिए। शादी के हर मौके पर उनका हटके लुक देखने को मिला। वहीं शादी के बाद गृह प्रवेश का वीडियो सामने आया है। जिसके लिए वो बेहद खूबसूरत नई-नवेली दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग की साड़ी में उनका लुक काफी प्यारा दिख रहा है।
2 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना ने गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी है। जिस पर गोल्डन कलर का जरी का बॉर्डर है। वही साथ में पूरे साड़ी पर बारीक गोल्डन डॉट बने है। जिसके साथ करिश्मा ने मैचिंग का ब्लाउज पहन रखा है। वहीं इस लुक को करिश्मा ने नई-नवेली दुल्हन की तरह ही मांग में सिंदूर और लाल बिंदी के साथ पूरा किया है। करिश्मा तन्ना ने गुलाबी रंग की साड़ी गृह प्रवेश के लिए चुनी है। जिसके साथ पति वरुण बंगेरा ने पीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहन रखा था।
3 of 5
karishma tanna, varun bangera
- फोटो : insta
जबकि मौनी रॉय की तरह ही करिश्मा ने भी टैंपल ज्वैलरी का ही चुनाव किया है। हालांकि करिश्मा की इस ज्वैलरी पर सफेद मोतियों की लड़ी लगी है। जिसकी मैचिंग का चोकर नेकपीस और हाथों में कंगन भी पहने है।
करिश्मा ने शादी के लिए हल्के गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। जिसे फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक ने डिजाइन किया है। वहीं करिश्मा के लहंगे के साथ मैच डिजाइनर ज्वैलरी काफी आकर्षक थी। करिश्मा ने इस लुक को बड़े माथपट्टी के साथ पूरा किया था। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज काफी हटके लुक दे रहा था।
करिश्मा ने मेहंदी सेरेमनी के लिए पीले रंग का लहंगा चुना था। वहीं हल्दी सेरेमनी के लिए करिश्मा ने सफेद रंग का शरारा चुना था। जिसके साथ वो सफेद फूलों की ज्वैलरी में हमेशा की तरह ही आकर्षक लग रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।