सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ स्किन टोन के हिसाब से लगाएं लिपस्टिक, निखर जाएगी खूबसूरती

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

अगर आप चाहती हैं कि इस करवा चौथ आप सबसे खूबसूरत दिखें हैं तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपस्टिक का रंग चुनें। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 lipstick shade according to skin tone how to choose perfect lipstick
Karwa Chauth 2023 - फोटो : ANI

Karwa Chauth 2023: महिलाएं चाहें कहीं की भी हों, वो सजने-सवंरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। खासकर जब समय आता है त्योहारों का, तब तो महिलाओं का अपना अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। दरअसल, आज करवा चौथ का त्योहार है, जिसका इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। करवा चौथ के पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर महिलाएं शाम को व्रत का पारण करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।



हर महिला चाहती है कि करवा चौथ के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में वो अच्छे से मेकअप भी करती हैं। ज्यादातर महिलाएं मेकअप करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है। बहुत सी महिलाओं को ये नहीं पता होता है कि लिपस्टिक का शेड भी स्किन टोन के हिसाब से खरीदा जाता है। ऐसे में हम आपको स्किन टोन के हिसाब से कुछ लिपस्टिक के शेड बताएंगे, जिनको लगाकर आप अपना जलवा बिखेर सकती हैं। 

Trending Videos
Karwa Chauth 2023 lipstick shade according to skin tone how to choose perfect lipstick
Karwa Chauth 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

फेयर स्किन टोन

अगर आपका स्किन टोन फेयर है और आपको लाइट रंग ही पसंद हैं तो आप लाइट पिंक, लाइट पर्पल, पीच, न्यूड पिंक, वॉर्म रैड और ऑरेंज न्यूड लिपस्टिक को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये शेड आपको नेचुरल लुक देने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 lipstick shade according to skin tone how to choose perfect lipstick
Karwa Chauth 2023 - फोटो : social media

डार्क स्किन टोन

अगर आपकी स्किन डार्क टोन की है तो ब्राउन रेड और पर्पल कलर के अलावा आप अपने कलेक्शन में पेस्टल शेड्स जैसे लाइट पिंक, लाइट पर्पल और लैवेंडर लिप कलर को शामिल कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 

Karwa Chauth 2023 lipstick shade according to skin tone how to choose perfect lipstick
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

इंडियन स्किन टोन
 

भारत में ज्यादातर महिलाएं इंडियन स्किन टोन यानी की सांवली ही होती हैं। अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक से आपकी खूबसूरती और ज्यादा निखर जाए तो आप रेड, वाइन, ब्रिक रेड, ब्राउनिश रेड, केरेमल कलर, कॉफी, बरगंडी कलर, गुलाबी और ब्राउन शेड्स को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 lipstick shade according to skin tone how to choose perfect lipstick
Karwa Chauth 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडियम स्किन टोन

इस टोन वाली महिलाओं को न्यूड रंग के शेड्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनके चेहरे पर डार्क रंग की लिपस्टिक काफी खिल कर सामने आएगी। इन रंगों में ब्राउन कलर, डार्क पिंक, ब्लड रेड, ब्रोज, राइप ऑरेंज, सिनेमन रंग शामिल हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed