Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Trending Bangles and Bracelets to Wear Check All Collections
{"_id":"68e3426df46264b70504864d","slug":"karwa-chauth-2025-fashion-tips-trending-bangles-and-bracelets-to-wear-check-all-collections-2025-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trending Bangles Collection: करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं ऐसे चूड़ी और कंगन, देखें क्या है ट्रेंड में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trending Bangles Collection: करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं ऐसे चूड़ी और कंगन, देखें क्या है ट्रेंड में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:23 AM IST
सार
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips: करवा चौथ के मौके पर कंगन और चूड़ी पहननी है तो यहां उसके लेटेस्ट कलेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं ऐसे चूड़ी और कंगन, देखें क्या है ट्रेंड में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips: इस साल 10 अक्तूबर को करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति में एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और सुंदर परिधान पहनती हैं।
करवा चौथ के श्रृंगार में कंगन और चूड़ी का खास महत्व होता है क्योंकि ये पारंपरिक गहने न केवल महिलाएं की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी खुशहाली और समृद्धि का भी प्रतीक होते हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो सही कंगन और चूड़ी का चुनाव बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम आपको करवा चौथ के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कंगन और चूड़ी के कलेक्शन दिखाएंगे, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे। चाहे आप पारंपरिक डिज़ाइन पसंद करें या मॉडर्न स्टाइल, यहां हर तरह के विकल्प मौजूद हैं। तैयार हो जाइए इस करवा चौथ पर अपने लुक को नए अंदाज में सजाने के लिए!
2 of 7
पहला सेट
- फोटो : instagram
पहला सेट
सबसे पहले नजर डालते हैं कंगनों और चूड़ियों के इस कलेक्शन पर, तो ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है। इसमें कांच की चूड़ियों के सेट में किनारों पर हल्के-हल्के सिल्वर कंगन लगाने होते हैं। सिल्वर कंगन कांच की चूड़ियों के साथ कमाल के लगते हैं। खासतौर पर अगर इन कंगनों पर नग जड़े हों तो।
3 of 7
दूसरा सेट
- फोटो : instagram
दूसरा सेट
सिंपल प्लेन कांच की कामदार चूड़ियां आपके करवा चौथ लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। ये लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। इसे आप मिसमैच करके भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए जिस रंग का आउटफिट कैरी किया है, उसके ठीक अपोजिट रंग की कांच की कामदार चूड़ियां कलाइयों में पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरा सेट
- फोटो : instagram
तीसरा सेट
प्लेन कांच की चूड़ियां अगर पहनने का मन नहीं है तो ऐसा सिल्वर चूड़ी और कंगन का सेट आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा। इसके साथ पहनने के लिए सिंपल सा आउटफिट चयन करें, क्योंकि सिंपल आउटफिट के साथ ही ये हाइलाइट होगा। हैवी आउटफिट से इसका लुक छिप सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
चौथा सेट
- फोटो : instagram
चौथा सेट
इस चौथे सेट पर नजर डालें तो कुंदन जड़ा ऐसा सेट आप अपने शादी के लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ये काफी भारी होते हैं, इसलिए इन्हें थोड़ी देर के लिए ही पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।