फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केट मिडिलटन का ब्लेजर ड्रेस में शाही अंदाज बना सुर्खियां, फैशन की वजह से बटोरी तारीफें

Sat, 12 Jun 2021 05:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Jun 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
kate middleton dazzles in ivory blazer dress in g7 reception
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन - फोटो : twitter.com/KensingtonRoyal

शाही घराने की बहू केट मिडिलटन ज्यादातर मौकों पर अपने फैशन सेंस की वजह से तारीफ बटोरती हैं। हर इवेंट में उनका शानदार ग्रेसफुल लुक देखने को मिलता है। जो उनके शाही परंपराओं के हिसाब से होने के साथ ही स्टाइल के मामले में भी कम नहीं होता। इस बार भी जब वो कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुईं। तो उनका ड्रेसिंग सेंस सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुआ। जी7 देशों के मुखिया लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रखा। जिसमे शामिल होने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, प्रिंस चार्ल्स के साथ ही केट मिडिलटन भी शामिल हुई थीं। जहां पर उनके रॉयल लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

kate middleton dazzles in ivory blazer dress in g7 reception
kate middleton - फोटो : instagram

दरअसल, केट मिडिलटन ने इस कार्यक्रम के लिए आइवरी शेड की ब्लेजर ड्रेस का चुनाव किया था। जो कि लक्जरी ब्रांड एलेक्जेंडर मैकक्वीन से लिया गया था। जिसकी लेपल कॉलर डिजाइन और वेल फिटेड फुल स्लीव इसे खास बना रही थी। वहीं कमर पर बटन की डिटेलिंग के साथ स्कर्ट पर फ्लोई प्लीटेड डिजाइन दी गई थी। 

kate middleton dazzles in ivory blazer dress in g7 reception
kate middleton - फोटो : instagram

केट की इस शाही ड्रेस को हर किसी ने पसंद किया। वहीं बता दें कि इस रॉयल ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है। डेली मेल के मुताबिक एलेक्जेंडर मैकक्वीन की ये ड्रेस करीब तीन लाख की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kate middleton dazzles in ivory blazer dress in g7 reception
boris jhonson carrie jhonson - फोटो : instagram

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी कैरी ने फ्लोरल गाउन में शिरकत की। जो कि लक्जरी ब्रांड वैम्पायर्स वाइफ से लिया गया था। बता दें कि ये ब्रांड केट मिडिलटन का पसंदीदा है। मिसेज जॉनसन के काले रंग के इस गाउन पर फ्लोरल प्रिंट बने थे। जिसके साथ बिशप स्लीव और स्टेटमेंट शोल्डर डिजाइन बेहद खास था। जबकि दूसरी तरफ वाइब्रेंट कलर को ध्यान में रखकर कैरी ने इस ड्रेस को पीले रंग के पम्प्स और हैंडबैग के साथ मैच किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed