फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन की बहन नुपुर ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस, गाना गाते हुए वीडियो किया साझा

Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
nupur sanon wear denim off shoulder top in her latest video
nupur sanon - फोटो : instagram

एक्ट्रेस कृति सेनन तो अपनी एक्टिंग और स्टाइल से फैंस को इंप्रेस कर ही चुकी हैं। वहीं उनकी बहन नुपुर सेनन भी कुछ कम नही है। स्टाइल के मामले में वो भी अक्सर ही फैंस की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। सिंगर और एक्टर नुपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही वो अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। वैसे तो नुपुर का देसी लुक ही ज्यादातर फैंस को नजर आता है। लेकिन मौका मिलते ही नुपुर बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों से भी परहेज नहीं करती हैं। तभी तो इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए ऐसे बोल्ड कपड़ों का चुनाव किया कि फैंस बस तारीफ ही करते रह गए। बता दें कि नुपुर की बहन कृति से काफी अच्छी बॉन्डिंग है और वो अक्सर ही साथ में तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 

nupur sanon wear denim off shoulder top in her latest video
nupur sanon - फोटो : instagram

नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम रील्स के लिए बोल्ड लुक का चुनाव किया है। जिसमे वो डेनिम का ऑफ शोल्डर टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं इस डेनिम टॉप के फ्रंट पर बटन लगी हुई हैं। जो इसे काफी हॉट लुक दे रहा था। वहीं इस ऑफ शोल्डर टॉप के साथ नुपुर ने सफेद डेनिम के शार्ट्स चुने थे। जिसके साथ उनका लुक कमाल का ग्लैमरस दिख रहा था। 

nupur sanon wear denim off shoulder top in her latest video
nupur sanon - फोटो : instagram

जबकि साथ में नुपुर सिल्की, लाइट वेवी बालों के साथ न्यूड टोन मेकअप के साथ रेड लिप्स को मैच किया था। वहीं आंखों में लेंस लगाए नुपुर का ये लुक कमाल का खूबसूरत दिख रहा था। नुपुर ने इस बोल्ड आउटफिट के अलावा भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे उनका देसी लुक बेहद प्यारा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nupur sanon wear denim off shoulder top in her latest video
nupur sanon - फोटो : instagram

सफेद रंग के शरारे में रेडी नुपुर कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं। फ्लेयर्ड पैट के साथ वेल फिटेड बस्टियर लुक टॉप को मैच किया गया है। जिसके ऊपर वाले भाग पर रेशमी धागों से वर्क हैं। वहीं साथ में स्लीव इसे बिल्कुल हटके लुक दे रही है। नुपुर ने इस क्लासी लुक वाले शरारे को हैवी ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। 

विज्ञापन
nupur sanon wear denim off shoulder top in her latest video
nupur sanon - फोटो : instagram

जबकि साइड ब्रेडेड हेयरस्टाइल उन पर काफी खूबसूरत लग रही है। जिसे उन्होने लाइट वेवी बालों के साथ पूरा किया है। वैसे नुपुर मौका मिलते ही फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। पिछले दिनों ही वो इस ट्रांसपैरेंट लुक वाले टॉप के साथ सल्ट्री पोज देते दिखी थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed