फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ ने इन खास लहंगों में दिखाया जलवा, तस्वीरों में देखें लुक

Thu, 16 Jul 2020 04:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 16 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif birthday beautiful look in floral ethnic outfits
katrina kaif - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की ए लिस्ट हीरोइनों में शामिल कटरीना अपने फैशन और स्टाइल की वजह से सबकी चहेती हैं। पार्टी हो या अवॉर्ड फंक्शन, कैजुअल आउटिंग हर जगह मिस कैफ अपने लुक से इंप्रेस करती हैं। इन सारे लुक्स में अक्सर एक चीज कॉमन दिखती है। वो है उनका फ्लोरल एथिनिक आउटफिट जिसमें वो अक्सर ही इवेंट अटेंड करते नजर आ जाती हैं। तो चलिए देखें कटरीना के ऐसे ही खास फ्लोरल लहंगे और साड़ी जिसमें वो फैंस के दिलों पर कहर ढाते नजर आईं।


 
katrina kaif birthday beautiful look in floral ethnic outfits
katrina kaif floral lahenga - फोटो : instagram
स्काई ब्लू कलर के इस फ्लोरल लहंगे लहंगे में कटरीना के अलावा शायद ही कोई इतना खूबसूरत दिख सकता हो। अंबानी परिवार की शादी में पहुंची मिस कैफ इस लहंगे में कमाल लग रही थीं। खूबसूरत थ्री डी प्रिंट वाले लहंगे को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

 
katrina kaif birthday beautiful look in floral ethnic outfits
katrina kaif in pink floral saree - फोटो : instagram

साधारण सी फ्लोरल साड़ी में भी कटरीना ही कमाल लग सकती हैं। इस सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी और बेल्ट लगाए कटरीना भारत फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयार हुई थीं। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज और ड्रैपिंग स्टाइल के साथ इस साड़ी को शानदार लुक दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif birthday beautiful look in floral ethnic outfits
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ का फ्लोरल प्रेम इस लाल और न्यूड शेड के लहंगे में भी नजर आ रहा है। मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया ये लहंगा मिस कैफ की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
katrina kaif birthday beautiful look in floral ethnic outfits
katrina kaif black floral lahenga - फोटो : instagram

वहीं फिल्म भारत की स्क्रीनिंग के दौरान ब्लैक फ्लोरल कलर के इस एथिनिक लुक में कटरीना ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। वहीं साथ में सिल्वर कलर के चोकर नेकपीस के साथ इस लुक को पूरा किया गया था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed