साड़ी किसी भी मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है। लेकिन इस छह मीटर लंबी साड़ी को पहनना हर किसी के बस की बात नहीं होती। पर अगर आप चाहती हैं कि पार्टी में लोगों की निगाहें बस आप पर ही टिके तो नेट फैब्रिक की साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि नेट पहनने और कैरी करने में काफी हल्का होता है। इसके साथ ही नेट की साड़ी में आप काफी स्टाइलिश भी लगेंगी। तो अगली शादी में अगर आप नहीं सोच पा रहीं हैं कि कौन सा आउटफिट चुनें, तो नेट की साड़ी का ऑप्शन सबसे बढ़िया है। बॉलीवुड की इन हीरोइनों ने अलग-अलग बार नेट फैब्रिक में साड़ी पहन कमाल दिखाया है। तो आगे की स्लाइड में देखें इन हीरोइनों के आकर्षक लुक और लीजिए इंस्पिरेशन।
इस खास फैब्रिक की साड़ी संग दिखेंगी बेहद स्टाइलिश, कटरीना-दीपिका पादुकोण तक पहन दिखा चुकी हैं जलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ज्यादातर अपने कंफर्टेबल कूल लुक के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंची अनुष्का ने हरे रंग की बारीक फैब्रिक की साड़ी पहनी थी। जिसे पहन अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। साथ में इसके ग्रीन रंग के चोकर नेकपीस के साथ इस लुक को पूरा किया गया था।
दीपिका पादुकोण फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। खासतौर पर बात जब साड़ी की हो। सब्यसाची की डिजाइन की हुई ये सफेद रंग की साड़ी किसी भी फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
वहीं मुंबई में हुए उमंग कार्यक्रम में पहनी कटरीना की सफेद नेट फैब्रिक की इस साड़ी को कैसे मिस करत सकते हैं। अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई इस साड़ी में गोटा पट्टी और मिरर वर्क किया गया है। जिसे पहन कटरीना एलिगेंट और ग्लैमरस लुक में दिख रहीं थीं।
सामंथा अक्कीनी
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा अक्सर ही साड़ी के ग्लैमरस अवतार में नजर आ जाती हैं। अवॉर्ड फंक्शन में पहनी उनकी नेट फैब्रिक और उस पर रेशमी धागों से हुई कढ़ाई काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। वही बोल्ड लुक के ब्लाउज के साथ इसे ग्लैमरस आउटफिट बना दिया गया है।