{"_id":"5fd1d7ba49393060f67a4466","slug":"katrina-kaif-sister-isabel-look-radiant-in-formal-attire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना से कम स्टाइलिश नहीं बहन इसाबेल कैफ, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कटरीना से कम स्टाइलिश नहीं बहन इसाबेल कैफ, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif, Isabelle
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। टैलेंटेड होने के साथ ही फैंस को अपने स्टाइल से दीवाना बनाती हैं। साथ ही वो अपनी सेहत और फिगर के साथ कभी समझौता नहीं करतीं। मौका कोई भी वो अपनी परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। ऐसे में उनकी बहन इसाबेल से भी लोग ऐसी ही उम्मीद लगाते हैं। वहीं इसाबेल भी कटरीना की तरह ही स्टाइल और फिगर के मामले में कुछ कम नही हैं। पिछले दिनों में स्पॉट हुईं इसाबेल का कूल एंड चिक लुक ये बताने के लिए काफी है वो हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को आकर्षित कर सकती हैं।
2 of 5
isabelle kaif
- फोटो : instagram
वैसे कटरीना के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सख्त रहती हैं। जिसका नतीजा हमेशा उनके परफेक्ट लुक के रूप में सामने आता है। अब लगता है कि उनकी बहन ने भी उनका ये मंत्र अपना लिया है। तभी तो इसाबेल कैफ काफी इंप्रेसिव लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव इसाबेल के लगभग सारे लुक स्पेशल होते हैं। जिसमें एथिनिक से लेकर उनका सॉफ्ट ग्लैमर लुक शामिल है।
3 of 5
isabelle kaif
- फोटो : instagram
दिवाली के मौके पर जब छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की एक्ट्रेस अपने एथिनिक लुक से ट्रेंडी दिखने का मौका नहीं छोड़ रही थीं। तो इसाबेल भी पीछे नहीं थी। इंस्टाग्राम पर शेयर दिवाली की तस्वीरों में पिचिका ब्रांड के मशहूर हैंड पेंटेड लहंगे में दिखी थीं। जिस पर गुलाबी रंग के फूलों को पेंट किया गया था। वहीं इसाबेल ने इस लहंगे को बैक नॉट वाले ग्लैमरस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isabelle kaif
- फोटो : instagram
वहीं बात हॉटनेस की आती है तो इसमें भी इसाबेल पीछे नही है। लैक्मे फैशन वीक में शामिल होने के लिए रेडी इसाबेल ने ग्रीन एंड गोल्ड कलर का शिमरी ब्लेजर और मिनी स्कर्ट पहन रखी थी। वहीं इस आउटफिट को ग्लैम लुक देने के लिए प्लजिंग नेकलाइन के साथ इसे कंप्लीट लुक दिया गया था। जिसमें इसाबेल ब्यूटीफुल मॉडल लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
isabelle kaif
- फोटो : instagram
वैसे इसाबेल का सॉफ्ट ग्लैम लुक काफी सिंपल और स्टाइलिश होता है। जिसमें ज्यादातर नूडल स्ट्राईप मैक्सी ड्रेसेज शामिल होती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।