बॉलीवुड की 'हार्ट थ्रोब' रह चुकी 'स्टाइल आइकॉन' और 'फिटनेस फ्रिक' कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। सलमान के साथ कटरीना को हर जगह फिल्म की जोरदार प्रमोशन करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस बार बॉलीवुड डीवा का अवतार बिल्कुल बदला नजर आ रहा है। कटरीना आजकल अक्सर भारत की पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं।
{"_id":"5cef847cbdec220770318004","slug":"katrina-kaif-stunning-saree-looks-during-upcoming-film-bharat-promotion-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ आजकल साड़ी में खूब नजर आ रही हैं कटरीना, बेहद पसंद किया जा रहा है ये लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सलमान के साथ आजकल साड़ी में खूब नजर आ रही हैं कटरीना, बेहद पसंद किया जा रहा है ये लुक
Thu, 30 May 2019 02:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए कटरीना डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई नारंगी रंग की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं। पतले बॉर्डर वाली साड़ी के सिंपल लुक में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कटरीना ने काफी सिंपल मेकअप, छोटी सी बिंदी और ओपन हेयर के साथ लुक को पूरा किया।
मल्टी-कलर बॉर्डर वाली लाइम येलो रंग की साड़ी और मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में कटरीना गजब लग रही थीं। कटरीना ने अपने साड़ी वाले हर लुक के साथ बिंदी लगाई, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए। कानों में बाली, हाथों में कड़े, खुले बाल और लाइट मेकअप से लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी वाले लुक्स में से एक साड़ी डिजाइनर सब्यसांची द्वारा डिजाइन की गई थी। नए स्टाइल वाली फ्लोरल पिंक साड़ी में कटरीना का स्टाइल देखते बनता है। साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज और बेल्ट से लुक काफी इनोवेटिव लग रहा था। इस लुक के साथ ज्यादा छेड़छाड़ ना करते हुए कैटरीना ने साधारण मेकअप और कानों में डैंगलर्स पहने।
विज्ञापन
प्रोमोशंस के दौरान कटरीना सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई एक और ब्लैक और व्हाइट रंग की फ्लोरल साड़ी में नजर आई हैं। ब्लैक बॉर्डर वाली यह फ्लोरल साड़ी कटरीना पर काफी जंच रही थी। सादगी भरा कटरीना का ये लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है।